फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Juna Akhada in Kumaon

छड़ी यात्रा का चंपावत में हुआ भव्य स्वागत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Juna Akhada in Kumaon
चंपावत पहुंची छड़ी यात्रा के साथ आए संतों का स्वागत करते एडीएम टीएस मर्तोलिया। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/पिथौरागढ़। सनातन धर्म का संदेश लेकर जूना अखाड़ा से शुरू हुई छड़ी यात्रा का पिथौरागढ़ पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान सुख शांति की कामना की गई। मंगलवार को छड़ी यात्रा जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय सभापति महंत प्रेम गिरि महाराज और संरक्षक जूना अखाड़ा के महासचिव हरि गिरि महाराज के नेतृत्व में पिथौरागढ़ पहुंची। स्वामी वीरेंद्रानंद के नेतृत्व में यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा नगर भर में घूमी। इस मौके पर पूजा, अर्चना कर देश में सुख शांति की कामना की। बताया कि यात्रा 12 सितंबर से जूना अखाड़ा माया मंदिर हरिद्वार में पूजा, अर्चना के शुरू हुई। अब यह यात्रा विभिन्न स्थानों पर होकर 11 अक्तूबर को हरिद्वार तक जाएगी।
विज्ञापन

चंपावत पहुंची छड़ी यात्रा का श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। यात्रा में आए साधु-संतों ने गोरल देव और हिंगला देवी मंदिर समेत अन्य धार्मिक स्थलों पर मत्था टेका। मंगलवार को छड़ी यात्रा पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुई। श्री अखाड़े के सभापति महंत प्रेमगिरि महाराज के नेतृत्व में यात्रा मंगलवार को चंपावत पहुंची। यात्रा के जरिये सनातन धर्म का प्रचार कर हिंदू धर्म की खूबियों की जानकारी भी दी जा रही है। यात्रा के दौरान राज्य के सभी प्रमुख मंदिरों के दर्शन भी किए जा रहे हैं। एडीएम टीएस मर्तोलिया, एसडीएम अनिल गर्ब्याल, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, नवल जोशी आदि ने छड़ी यात्रा का स्वागत किया। अखाड़े के मंत्री मोहन भारती महाराज, महामंत्री केदारपुरी महाराज, छड़ी महंत पुष्कर गिरी, शिवदत्त गिरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed