{"_id":"b4c422ce3c49b04494af0ba498827142","slug":"judo-karate-training-concluded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनीता, लक्ष्मी, कविता, पूजा, आंचल सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षणार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनीता, लक्ष्मी, कविता, पूजा, आंचल सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षणार्थी
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Tue, 09 Feb 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुंगाबीड़ में बालिकाओं का एक माह से चल रहा जूडो-कराटे प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया है। सुनीता, लक्ष्मी, कविता, पूजा, आंचल सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षणार्थी घोषित की गई। मुख्य अतिथि पीटीए अध्यक्ष कृष्ण सिंह ने प्रशिक्षण को छात्राओं के लिए काफी उपयोगी बताया।
विज्ञापन
प्रशिक्षक मयंक गहतोड़ी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान किक मारना, पंच मारना, ब्लाक करना आदि का प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य अतिथि समेत प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र, शिक्षक रबीश पचौली द्वारा प्रशिक्षण ले रही सभी 41 छात्राओं को आकर्षक पुरस्कार दिए गए। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष राम सिंह, झूपा देवी, सीता देवी, सुभाष राम, दिनेश राम, किशन चंद्र, कविता सोराड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन