फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   jitendra Became New CEO in Champawat

चंपावत में सीईओ और डीईओ बेसिक ने संभाला कामकाज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
jitendra Became New CEO in Champawat
चंपावत के नवागत मुख्य शिक्षाधिकारी जितेंद्र सक्सेना का स्वागत करते शिक्षा विभाग के कर्मी। संवा? - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले में मुख्य शिक्षाधिकारी (सीईओ) के खाली पद पर जीतेंद्र कुमार सक्सेना और जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) बेसिक के पद पर चंदन सिंह बिष्ट ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। सीईओ पिथौरागढ़ और डीईओ बेसिक भैसियाछाना अल्मोड़ा से स्थानांतरित होकर आए हैं। जिले में शिक्षा विभाग में अधिकतर अधिकारियों के पद साढ़े तीन माह से खाली थे। इन पदों की जिम्मेदारी एक अधिकारी के पास ही थी। बाराकोट के खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) भानुप्रताप सिंह के पास सीईओ सहित पांच पदों का जिम्मा था। इस साल छह जनवरी के बाद से 19 अप्रैल को निपटी बोर्ड परीक्षा तक यहां शिक्षा विभाग में अफसरों की भारी कमी रही। दो पदों पर तैनाती के बावजूद जिले में खंड स्तरीय शिक्षाधिकारियों के दो पद खाली हैं। अफसरों की कमी से जिले के 679 स्कूलों की व्यवस्थाओं सहित तमाम जरूरी काम एकमात्र प्रभारी सीईओ भानु प्रताप सिंह के जिम्मे होने से काम प्रभावित हो रहा था।
विज्ञापन

अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया स्वागत
चंपावत। सीईओ और डीईओ बेसिक के कार्यभार ग्रहण करने पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। डीईओ माध्यमिक भानुप्रताप, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी संतोष उप्रेती, मिनिस्टीरियल फेडरेशन जिलाध्यक्ष मिंटू सिंह राणा, महामंत्री जीवन चंद्र ओली, कैलाश नाथ महंत, धीरेंद्र भंडारी, जगत सिंह गौतम, विपिन राय, सोबन सिंह बोहरा, कैलाश उपाध्याय, मंजुल तिवारी आदि ने दोनों अधिकारियों की तैनाती पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed