फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Jeep tires on schoolgirl, Haldwani referee

छात्रा पर जीप के टायर चढ़े, हल्द्वानी रेफर

Fri, 18 Aug 2017 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Fri, 18 Aug 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
Jeep tires on schoolgirl, Haldwani referee
घायल छात्रा मीनाक्षी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
चंपावत।स्कूल से घर लौट रहीं दो छात्राओं को विपरीत दिशा से आ रही पिकअप जीप ने टक्कर मार दी। टक्कर से गिरने के बाद एक छात्रा के पेट पर जीप के दोनों टायर चढ़ गए। गंभीर रूप से घायल छात्रा को प्राथमिक इलाज के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया है। वहीं, बचाने के प्रयास में दूसरी छात्रा भी मामूली रूप से घायल हुई। अलबत्ता वह खतरे से बाहर है।
जीजीआईसी से छुट्टी के बाद शुक्रवार अपरान्ह करीब दो बजे इंटर की छात्राएं नीतू (17) पुत्री गणेशनाथ और मीनाक्षी (17) पुत्री जीवन चंद्र निवासी खर्ककार्की घर लौट रही थीं। तभी टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर पर्यटक आवास गृह के पास मीनाक्षी पिकअप जीप की चपेट में आ गई। टक्कर से गिरने के बाद जीप के दोनों टायर मीनाक्षी के पेट पर चढ़ गए, जबकि साथी छात्रा को बचाने में नीतू भी जख्मी हो गई। मीनाक्षी को जीप चालक तत्काल जिला अस्पताल ले गया। जिला अस्पताल के सर्जन डा.आरपी खंडूरी ने बताया कि मीनाक्षी के पेट में अंदरूनी चोट हैं। गंभीर हालत को देखते हुए उसे हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है। दूसरी छात्रा नीतू के हाथ में चोट आई है। अलबत्ता वह खतरे से बाहर है। प्रभारी कोतवाल अनुराग सिंह ने बताया कि चालक हयात सिंह निवासी बूढ़ाखेत से पूछताछ की गई है। वाहन और कागजातों को जब्त कर लिया गया है। फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन


अभियान की पोल खुली
पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चलाने का दावा करती है। बावजूद इसके तेज गति से वाहन चलाने वालों पर लगाम नहीं लग पा रहा है। छात्र-छात्राओं के स्कूल जाते और आते वक्त भी तेज गति से चलने वाले वाहनों पर कोई नियंत्रण नहीं है। ज्यादातर वाहन उस वक्त में भी बेतहाशा तेज गति से चलते हैं। प्रभारी कोतवाल का कहना है कि स्कूल समय में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed