फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Jeep fell into 300 feet deep gorge near Mdlk

मडलक के पास 300 फीट गहरी खाई में गिरी जीप

Sun, 01 Jan 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Sun, 01 Jan 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
Jeep fell into 300 feet deep gorge near Mdlk
रौल-धौन के पास खाई में गिरा वाहन। - फोटो : अमर उजाला
नए साल के पहले दिन यहां से करीब 25 किलोमीटर दूर मडलक के पास एक बोलेरो जीप दुर्घटनाग्रस्त होकर 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में जीप सवार 6 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 4 नेपाली नागरिक और दो स्थानीय लोग हैं। इसके अलावा ड्राइवर सहित 10 लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


लोहाघाट से डुंगरालेटी जा रही बोलेरो जीप (यूके 03 टीए/0722) रविवार अपरान्ह करीब 3 बजे मडलक के पास धौन और रौल गांव के बीच गुड़मांगल की धार में बेकाबू होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में बसंती देवी (25) पत्नी त्रिलोक सिंह निवासी ढोरजा, चंद्र सिंह सामंत (65) पुत्र लक्ष्मण सिंह चौड़ाराजपुरा चंपावत के अलावा नेपाली नागरिक वासुदेव (50), तीन वर्षीय आयुष, नरेश राम (32) पुत्र गंभीर राम निवासी सेरी नेपाल की मौत हो गई। छठे मृतक का खबर लिखे जाने तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


इसके अलावा गोविंद सिंह (20) पुत्र दिवान सिंह निवासी मजपीपल, हीरा देवी (60) पत्नी भीम सिंह निवासी पासम, सविता साउद (22) पत्नी प्रेम साउद निवासी बछला नेपाल, नरेश सिंह (26) पुत्र बहादुर सिंह निवासी जमरसों, चंद्र सिंह सामंत (40) पुत्र हजारी सिंह निवासी नगरूघाट, मिलाप सिंह (35) पुत्र बहादुर सिंह निवासी जमरसों का इलाज लोहाघाट अस्पताल में किया जा रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल ड्राइवर खीम सिंह (20) पुत्र कुंवर सिंह निवासी मजपीपल, दीपक चंद (18) पुत्र शंकर चंद निवासी डुंगरालेटी, लक्की (14) पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी ढोरजा के अलावा एक अन्य घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जानकारी मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों का इलाज कर रहे चिकित्साधीक्षक डा.मंजीत सिंह और डा.आशीष के अनुसार घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। डीएम डा.अहमद इकबाल की अनुमति के बाद दोनों भारतीय मृतकों का मौके पर ही पोस्टमार्टम किया गया।

बचाव और राहत कार्य में ग्रामीण आगे आए 
 घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, जन प्रतिनिधियों और क्षेत्रीय लोगों ने घटना स्थल पर जाकर राहत और बचाव कार्य में हाथ बंटाया। ग्रामीणों का कहना था कि दुर्घटना होने की सूचना देने के बाद भी मात्र एक ही 108 आपात सेवा मौके पर पहुंच पाई। शेष घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल भेजा गया। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी सहित कई जनप्रतिनिधि घायलों के हालचाल जानने मौके पर पहुंचे। ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता ने डीएम से वार्ता कर शवों का पोस्टमार्टम घटना स्थल पर ही करने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी के आदेश पर एमएस डा.मंजीत सिंह, फार्मेसिस्ट रोशन विश्वकर्मा ने दो भारतीय मृतकों का पोस्टमार्टम किया।


सीएमओ के खिलाफ नारेबाजी
जिलाधिकारी डा.अहमद इकबाल ने अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की कोताही न करने के निर्देश दिए। घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंचे सीएमओ डा.डीएल साह को अस्पताल की अपर्याप्त व्यवस्था के चलते लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। भुवन चौबे, रमेश मेहता, सुशीला बोहरा ने सीएमओ वापस जाओ के नारे लगाए। उनका कहना था कि घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद सीएमओ अस्पताल में घायलों का हाल चाल जानने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed