{"_id":"d61afaf118ed514b1366e1170f1557ca","slug":"january-will-start-four-mineral-extraction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा से चार जनवरी से शुरू होगी खनिज निकासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा से चार जनवरी से शुरू होगी खनिज निकासी
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Fri, 25 Dec 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खनन कारोबारी चार जनवरी से शारदा से खनिज की निकासी शुरू करेंगे। नायकगोठ धर्मकांटा प्रांगण में शक्तिमान ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष योगी ज्याल की अध्यक्षता और सचिव जगदीश खर्कवाल के संचालन में हुई बैठक में खनन कारोबारियों और स्टोन क्रशर स्वामियों ने आपसी सहमति से खनिज सामग्री के ढुलान का किराया 19 रुपये 50 पैसे प्रति क्विंटल तय किया है।
विज्ञापन
इसके अलावा ट्रक प्रति दिन दो चक्कर खनिज की निकासी करेंगे। शक्तिमान ट्रक एसोसिएशन अध्यक्ष ने बताया कि विधायक खर्कवाल ने तीन जनवरी तक खनिज भंडार नियमावली की बाधा दूर कराने का भरोसा दिया है। जिसके बाद चार जनवरी से खनिज निकासी शुरू करने का फैसला लिया गया है। बैठक में स्टोन क्रशर स्वामियों के अलावा अनिल प्रसाद सिन्हा, चंदन बिष्ट, सुरेश खर्कवाल, दीपक पांडेय, दीपक पाठक, गुलाम मुस्तफा, कादिर अली, महेश सिंह, दीपक जोशी, चंद्रमोहन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन