फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Jal Jeevan Mission: 131.59 crore schemes will be made in 148 gram panchayats

जल जीवन मिशन:148 ग्राम पंचायतों में 131.59 करोड़ से बनेगी योजनाएं

Sat, 03 Jun 2023 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 03 Jun 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Jal Jeevan Mission: 131.59 crore schemes will be made in 148 gram panchayats
चंपावत। जिले में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल सुविधा से वंचित 148 ग्राम पंचायतों में 131.59 करोड़ की लागत से पेयजल योजनाओं का निर्माण किया जाएगा। मिशन के तहत पेयजल निगम की ओर से जिले में वर्ष 2024 तक कुल 19329 परिवारों को हर घर नल से जल उपलब्ध कराए जाने का लक्ष्य है। इसके सापेक्ष अब तक 17448 परिवारों तक नल से पानी पहुंचाया जा चुका है। पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता वीके पाल ने बताया कि चंपावत जिले के चारों विकासखंडों के 297 राजस्व गावों में 236 पेयजल योजनाओं का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा सात स्थानों में पंपिंग योजनाएं, 22 ट्यूबवेल पंपिंग योजनाओं का निर्माण भी किया जा रहा है। वर्तमान में चंपावत और लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में तीन-तीन स्थानों में सोलर पंपिंग पेयजल योजनाओं का निर्माण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed