{"_id":"631a21b1d66a891d354e3335","slug":"itbp-bus-that-fell-in-a-ditch-stuck-with-a-tree-champawat-news-hld4750615120","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी आईटीबीपी की बस पेड़ से अटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरी आईटीबीपी की बस पेड़ से अटकी
विज्ञापन
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिन्याड़ी में लुढ़की आईटीबीपी की बस। संवाद न्यूज एजेंस?
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर/चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर सिन्याड़ी के पास आईटीबीपी (भारत तिब्बत सीमा पुलिस) की बस दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई। बस के पेड़ और झाड़ियों में अटकने से बड़ा हादसा बच गया। बस में चालक सहित कुल 12 जवान थे जिसमें से सात जवान मामूली रूप से घायल हुए। चल्थी अस्पताल में इलाज के बाद सभी घायलों को छुट्टी दे दी गई। हादसे की वजह ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।
टनकपुर से जाजरदेवल (पिथौरागढ़) जा रही आईटीबीपी की पिथौरागढ़ जाजरदेवल की 14वीं वाहिनी की बस (सीएच 01 जी1/2640) बृहस्पतिवार सुबह साढ़े छह बजे यहां से 45 किमी दूर एनएच पर सिन्याड़ी के पास बेकाबू होकर खाई की ओर लुढ़क गई। पेड़ और झाड़ियों में बस के फंसने से बड़ा हादसा बच गया। हादसे में सात जवान घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही चल्थी पुलिस चौकी प्रभारी देवेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। 108 एंबुलेंस और अन्य वाहनों से घायलों को सिन्याड़ी से छह किमी दूर चल्थी अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे में पंजाब निवासी चालक सरबजीत सिंह (37) पुत्र निर्मल सिंह, संदीप कुमार (33) पुत्र करमवीर निवासी दादरी हरियाणा, अनिल कुमार (45) पुत्र वीरेंद्र कुमार बैलपड़ाव नैनीताल, राम अवतार (31) पुत्र राम सिंह राजस्थान, ओम प्रकाश (35) पुत्र मांगो सिंह श्यामपुरा राजस्थान, रवि कुमार (31) पुत्र राजनाथ सिंह और विजय कुमार (40) पुत्र राधेश्याम दिल्ली घायल हुए। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि सभी जवानों की हालत ठीक है। इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
एसएसबी की बस भी एक सप्ताह पूर्व हुई थी दुर्घटनाग्रस्त
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर एक सप्ताह में अर्द्धसुरक्षा बल की यह दूसरी बस दुर्घटना है। दो सितंबर को एसएसबी की चंपावत स्थित पंचम वाहिनी की कमलपथ जा रही बस की सूखीढांग के पास एक ट्रक से टक्कर हो गई थी जिसमें एसएसबी के चार जवान घायल हुए थे।