फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Irrigation system stalled from NS broadcaster in Gyanakheda

एनएस चौड़ीकरण से ज्ञानखेड़ा में सिंचाई व्यवस्था ठप

Thu, 09 Mar 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Thu, 09 Mar 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Irrigation system stalled from NS broadcaster in Gyanakheda
सिंचाई - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
एनएच चौड़ीकरण कार्य ने ज्ञानखेड़ा ग्राम सभा के आधे क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था को बाधित कर दिया है। एनएच क्रास कर सड़क के पूर्वी छोर पर जलापूर्ति के लिए निकाली गई सिंचाई गूल एक माह से बंद पड़ी है। इन दिनों तैयार हो रही गेहूं की फसल की अंतिम सिंचाई का वक्त है, लेकिन सिंचाई व्यवस्था ठप होने से फसल चौपट हो रही है। एसडीएम, नलकूप और एनएच विभाग के अधिकारियों के चक्कर काट रहे किसान खासे परेशान हैं।
सितारगंज-टनकपुर एनएच चौड़ीकरण कार्य से सड़क की दशा में सुधार की उम्मीद से लोग खुश तो हैं, लेकिन पूर्व नियोजित योजना न बनाए जाने के कारण विकास के इस कार्य से जनसुविधाओं पर भी खासा प्रभाव पड़ा है। ज्ञानखेड़ा ग्रामसभा के किसान एक माह से फसल सिंचाई की परेशानी का सामना कर रहे हैं, लेकिन कोई उनका सुधलेवा नहीं है। बीडीसी सदस्य हरिओम सेठी ने बताया कि सड़क क्रास कर ज्ञानखेड़ा के पूर्वी छोर के हिस्से को निकाली गई सिंचाई गूल (साइफर) एक माह से बंद पड़ी है। सिंचाई की और कोई वैकल्पिक व्यवस्था न होने से किसानों की फसल चौपट हो रही है। राजेंद्र अधिकारी, विश्राम चंद, देवी दत्त जोशी, प्रताप सिंह, महेश बहुगुणा, त्रिलोचन त्रिपाठी, मोहन अधिकारी, हेमेंद्र जुकरान आदि किसानों ने बताया कि गूल दुरुस्त कराने को वे अधिकारियों के कई चक्कर काट चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

 
एनएच से बजट मिलने पर ही गूल की मरम्मत संभव
नलकूप विभाग के उपखंड अधिकारी सीडी जोशी का कहना है कि सिंचाई गूल के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत को विभाग के पास बजट नहीं है और एनएच विभाग से इसके लिए बजट नहीं मिल पाया है। एनएच को गूल की मरम्मत के लिए बजट का प्रस्ताव भेजा गया है। बजट मिलने पर ही गूल को दुरुस्त कराने का काम संभव हो पाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोजेक्ट मैनेजर ने गंभीरता से लिया मामला
एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक पीएस पांडेय ने क्षतिग्रस्त सिंचाई गूल से किसानों को हो रही परेशानी को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि अब तक यह मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। तत्काल जानकारी जुटाकर क्षतिग्रस्त गूल की मरम्मत के लिए नलकूप विभाग को बजट जारी कराने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed