फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Irrigation department should prepare proposal to stop earthquake

भूकटाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग तैयार करे प्रस्ताव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
Irrigation department should prepare proposal to stop earthquake
टनकपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करते डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी और अन्य अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
टनकपुर (चंपावत)। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने टनकपुर-बनबसा अंतर्गत विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र की सभी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यकतानुसार प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने शारदा नदी, किरोड़ा और अन्य नालों से हो रहे भू कटाव स्थलों के निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग को अस्थायी व्यवस्था करने के साथ ही भू कटाव के स्थायी रोकथाम के प्रस्ताव तैयार करने को भी कहा।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा के अनुरूप नायकगोठ गांव से हनुमानगढ़ी खेतखेड़ा मोटर मार्ग पर 125 मीटर स्पान के पुल को शासन से स्वीकृति मिल गई है। सैलानीगोठ के निरीक्षण के दौरान डीएम ने शारदा नदी से गांव को हो रहे खतरे की रोकथाम के लिए सिंचाई विभाग को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ राजेंद्र रावत, सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, एसडीएम हिमांशु कफलटिया, जिला पंचायत सदस्य किरन देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीप पाठक, ग्राम प्रधान दीपा बोहरा, लक्ष्मी थवाल, गिरीश शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed