फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Investigation of bridge Construction

पिथौरागढ़ के अधीक्षण अभियंता करेंगे चल्थी पुल गुणवत्ता मामले की जांच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Investigation of bridge Construction
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग में कई जगह खामियों और लधिया नदी पर बन रहे चल्थी पुल की जांच लोनिवि पिथौरागढ़ वृत्त के एसई जेपी गुप्त करेंगे।
विज्ञापन

डीएम विनीत तोमर ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। लधिया नदी पर बन रहे इस पुल की घटिया गुणवत्ता की शिकायत सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की समीक्षा बैठक में की थी।
विज्ञापन

जांच के लिए एसई जेपी गुप्त की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच दल बनाया गया है। यह समिति सात दिन के भीतर निर्माणाधीन चल्थी पुल की गड़बड़ियों के मामले की रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनिवि के ईई एमसी जोशी और ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई केके जोशी जांच समिति के दो अन्य सदस्य होंगे। वहीं एनएच खंड के ईई एलडी मथेला का कहना है कि चल्थी के पुल को गुणवत्ता के साथ इस साल जून के निर्धारित समय तक पूरा कर लिया जाएगा।
चंपावत। आयुर्वेदिक विभाग में ऑडिट के नाम पर रुपये ऐंठने के आरोपों की जांच बृहस्पतिवार से शुरू होगी। जांच अधिकारी सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 27 मई को मुकदमा दर्ज कराने वाले चारों आयुर्वेदिक डॉक्टरों (डॉ. मो. शाहिद, डॉ. सरोज मिश्रा, डॉ. रवींद्र साह और डॉ. अनुज अग्रवाल) के बयान लिए जाएंगे।
इन डॉक्टरों ने आयुर्वेदिक विभाग में इस साल 16 और 17 मार्च को हुए ऑडिट के लिए जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी के कार्यालय के कुछ कर्मियों ने तीन-तीन हजार रुपये ऐंठने की 23 मई को कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी।

इन डॉक्टरों ने रुपये देने से इंकार कर इसके साक्ष्य जुटा लिए। तहरीर के आधार पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय की लिपिक गायत्री बिष्ट के खिलाफ 7/13 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed