{"_id":"59416fe74f1c1b9a6b8b475d","slug":"interviews-to-get-the-loan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज दिलाने के लिए साक्षात्कार हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज दिलाने के लिए साक्षात्कार हुए
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
Updated Wed, 14 Jun 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
आवेदकों का साक्षात्कार लेते सीडीओ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बेरोजगारों को स्वरोजगार से जोड़ने और उद्योग स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत कर्ज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी द्वारा साक्षात्कार लिया गया। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत खादी ग्रामोद्योग आयोग में 46 आवेदकों, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड में 22 और जिला उद्योग केंद्र में 59 आवेदकों ने ऑनलाइन आवेदन किए थे। साक्षात्कार के माध्यम से खादी ग्रामोद्योग आयोग के 35 आवेदकों को 190.50 लाख रुपये का, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के तहत 20 आवेदकों को 96.50 लाख रुपये का तथा जिला उद्योग केंद्र के 54 आवेदकों को 260 लाख रुपये का कर्ज स्वीकृत किया गया।
साक्षात्कार शुरू होने से कुछ समय पहले महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र जीवी जोशी को सूचना मिली कि किसी साइबर कैफे द्वारा ऑनलाइन फार्म भरने में 2000 से 5000 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। इस बात का कमेटी ने संज्ञान लेते हुए साक्षात्कार के लिए आए उम्मीदवारों से कहा कि वे किसी भी प्रकार के लालच या बहकावे में न आएं। साक्षात्कार में लीड बैंक अधिकारी आनंद सिंह रावत, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड प्रबंध एनसी कोठारी आदि उपस्थित थे।