फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   INSPECTOR SUSPENDED

कोतवाली में तैनात सिपाही प्रदीप फर्त्याल निलंबित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
INSPECTOR SUSPENDED
चंपावत। ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में 12 जून को आठ किलो चरस तस्करी मामले में नाम आने के बाद से गायब चंपावत कोतवाली के सिपाही प्रदीप फर्त्याल को निलंबित कर दिया है। एसपी लोकेश्वर सिंह ने मंगलवार को निलंबन के आदेश दिए हैं। निलंबित करने की वजह 13 जून से बिना अनुमति गायब रहना है।
विज्ञापन

कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रदीप ने सात दिन की छुट्टी से लौटने के बाद 12 जून की शाम को आमद कराई थी। 13 जून को सिपाही को ड्यूटी में जाने के आदेश दिए गए, लेकिन वह ड्यूटी पर जाने के बजाय बगैर जानकारी दिए गायब हो गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद एसपी ने मंगलवार को निलंबन की कार्रवाई की है। एसपी सिंह का कहना है कि संदिग्ध और दागदार छवि वाले पुलिस कर्मियों पर खुफिया नजर रखी जा रही है। ऐसे तत्वों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed