फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Inspection By IG of SSB in Nepal Border Banbasa

एसएसबी महानिरीक्षक ने किया सीमा चौकियों का निरीक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Inspection By IG of SSB in Nepal Border Banbasa
टनकपुर स्थित एसएसबी चौकी से नेपाल सीमा का अवलोकन करते एसएसबी आईजी चांस केइसिंग साथ में 57 वीं वाहन? - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिरीक्षक (आईजी) चांस केइसिंग ने मंगलवार को यहां सीमा चौकियों का निरीक्षण किया। उन्होंने भारत-नेपाल सीमा का जायजा भी लिया। सीमा पर तैनात जवानों की समस्याओं को भी जाना। उन्होंने अधिकारियों और जवानों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

एसएसबी के आईजी चांस केइसिंग ने हाल ही में एसएसबी 57वीं वाहिनी के सीमांत मुख्यालय रानीखेत में महानिरीक्षक का पदभार ग्रहण किया है। उन्होंने टनकपुर बूम से बनबसा, खटीमा मेलाघाट तक एसएसबी सीमा चौकियों का निरीक्षण किया। मातहतों को नेपाल सीमा पर सतर्क रहकर मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए। सीमा पर होने वाली अवैध, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने, तस्करी पर अंकुश लगाने के निर्देश भी दिए। चंपावत में होने वाले उपचुनाव के तहत उन्होंने अधिकारियों, जवानों को सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने के लिए कहा। उनके साथ 57वीं वाहिनी के कमांडेंट बृजपाल सिंह नेगी, बनबसा सी कंपनी प्रभारी राजवीर सिंह मीणा (निरीक्षक) एवं बूम प्रभारी प्रवीण कुमार (निरीक्षक) आदि थे।
विज्ञापन

अवैध बीड़ी की पेटियों के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। एसएसबी ने एक व्यक्ति को अवैध तरीके से बीड़ी ले जाते पकड़ा है। एसएसबी के जवाब मंगलवार रात द्यूड़ा क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान रणवा के पास वाहन की तलाशी लेने पर एसएसबी को छह पेटी बीड़ी बरामद हुई। एसएसबी टीम ने वाहन में बैठे व्यक्ति से पूछताछ कर उसका जीएसटी बिल मांगा लेकिन वह बिल नहीं दिखा सका। एसएसबी के जवानों ने व्यक्ति को वाहन समेत पकड़ लिया। बुधवार को एसएसबी ने जब्त माल को कस्टम को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed