फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Inspection By DM Champawat in Poornagiri

पूर्णागिरि क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं का सुधार होगा: डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Inspection By DM Champawat in Poornagiri
पूर्णागिरि धाम के स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण करते डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी। संवाद न्यूज एजेंस? - फोटो : CHAMPAWAT
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया जाएगा। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने शनिवार को पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में मुआयना किया। कहा कि यहां बारामासी स्वास्थ्य केंद्र खोलने की कवायद की जा रही है। भूमि की उपलब्धता पर यहां स्वास्थ्य केंद्र का प्रस्ताव भेजा जाएगा। डीएम ने भैरव मंदिर क्षेत्र के स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्था का जायजा भी लिया। डॉ. सिद्धांत बाजपेयी और फार्मासिस्ट संजय विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

पूर्णागिरि क्षेत्र और आसपास के गांवों के लिए वर्षभर स्वास्थ्य सुविधा की मांग मंदिर समिति, पुजारी और क्षेत्र के लोग लंबे समय से की जाती रही है। इस वक्त यहां तीन माह की मेला अवधि में मेला क्षेत्र में दो स्वास्थ्य शिविर लगाए जाते हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी, पंडित मोहन पांडेय, सुरेश तिवारी, नीरज तिवारी आदि ने स्वास्थ्य केंद्र के लिए भवन की उपलब्धता कराने की बात कही है। 19 मार्च से शुरू मेला 15 जून को संपन्न होगा।
विज्ञापन

रीठा साहिब में जोड़ मेले के बाद भी उमड़ रहे श्रद्धालु
रीठा सहिब (चंपावत)। रीठा साहिब गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं की आमद जारी है। 16 मई को जोड़ मेला संपन्न होने के बाद भी बड़ी संख्या में दूरदराज से तीर्थयात्री उमड़ रहे हैं। शनिवार को चंपावत के सीजेएम अरुण सिंह बोहरा ने भी गुरुद्वारे में शीश नवाए। उन्होंने लंगर भी छका। गुरुद्वारा के प्रबंधक बाबा श्याम सिंह ने सरोपा भेंट किया। बाबा श्याम सिंह ने गुरुद्वारे के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed