फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Inspection by ADG SSB

एसएसबी की अतिरिक्त महानिदेशक बी राधिका ने जवानों की समस्याऐं जानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Inspection by ADG SSB
एसएसबी 57 वीं वाहनी मुख्यालय का भ्रमण करती अतिरिक्त महानिदेशक बी राधिका व उन्य।विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। एसएसएबी की अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) बी राधिका (आईपीएस) ने 57वीं वाहिनी का भ्रमण कर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा के तहत मिलीं जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने की हिदायत दी। 57वीं वाहिनी के कमान अधिकारी बृजपाल सिंह नेगी ने उन्हें बटालियन का कार्य क्षेत्र बताया। सम्मेलन में टनकपुर, बनबसा से सुंदरनगर तक के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसएसबी की अतिरिक्त महानिदेशक के 57वीं वाहिनी मुख्यालय सितारगंज पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सैनिक सम्मेलन में एसएसबी की अतिरिक्त महानिदेशक ने भारत-नेपाल सीमा पर कार्य कर रहे अधिकारियों एवं जवानों को संबोधित किया। उन्होंने एसएसबी के अधिकारियों से सीमा पर दी गई जिम्मेदारियों की जानकारी ली। टनकपुर के बूम, बनबसा, गढ़ीगोठ धनुषपुल, खटीमा सीमा एवं सुंदरनगर से आए जवानों से उनके काम करने के तरीकों की जानकारी लेकर उनकी समस्याएं भी जानीं।
विज्ञापन

उन्होंने जवानों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। उन्होंने सितारंगज स्थित 57वीं वाहिनी मुख्यालय पौधरोपण भी किया। इस मौके पर रानीखेत से आए महानिरीक्षक संजय कुमार आईपीएस, 57वीं वाहिनी के कमांडेंट बीपीएस नेगी, पीलीभीत से आए 49वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी गोविंद सिंह भंडारी, उपकमांडेंट सुरेश कुमार, उपकमांडेंट डॉ. अतुल जी बंदबुचे, डॉ. पूजा फर्स्वाण, पंकज सेठी सहायक कमांडेंट पीलीभीत, निरीक्षक केसर लाल मीणा, सहायक उपनिरीक्षक संजय कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed