{"_id":"5ebfb8b38ebc3e08ed246a84","slug":"initiativestudent-amit-spend-the-money-making-masks14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जज्बाः मास्क बनाने में छात्र ने खर्च कर दी अपनी जमा पूंजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जज्बाः मास्क बनाने में छात्र ने खर्च कर दी अपनी जमा पूंजी
विज्ञापन
नौमाना गांव में क्वारंटीन सेंटर की व्यवस्था में सहयोग कर रहे ग्रामीण।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। धुरा गांव के इंटर के एक छात्र ने गांव को कोरोना से मुक्त करने के लिए खुद आगे बढ़कर पहल की है। ढाई हजार रुपये की अपनी जमा पूंजी इस छात्र ने कपड़ा खरीद मास्क बनाने में लगा दी। अब तक वह 255 लोगों को मास्क दे चुका है। सूखीढांग के सेनानी रामचंद्र चौड़ाकोटी जीआईसी के छात्र अमित चंद्र ने कोरोना के खतरे से बचाने को मास्क देने की पहल शुरू की। पिता सुरेश चंद्र बेहद गरीब (अंत्योदय) परिवार से हैं। मगर जीआईसी के एनएसएस के प्रभारी हरिओम भारती व ग्राम प्रधान कमल किशोर की प्रेरणा से अमित ने इस मुहिम को अप्रैल से शुरू किया। घर की मशीन में कपड़ा सिलकर मास्क बनाया। अब तक धुरा, ककराली, गजार आदि गांवों में 255 लोगों को मास्क दे चुके हैं। मास्क देने के साथ अमित लोगों को कोविड-19 के लक्षण, बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य उपाय बताना नहीं भूलते।
विज्ञापन
बीडीसी सदस्य दीपा जोशी, शंकर दत्त जोशी, राजेंद्र शर्मा, प्रधानाचार्य प्रेम सिंह आदि का कहना है कि अमित की पहल समाज के लिए बड़ी सीख है।
--::: क्वारंटीन सेंटर की व्यवस्था कर रहा पूर्व प्रधान का परिवार :: लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लाक के नौमाना के पूर्व प्रधान संजय जोशी का परिवार कोरोना वॉरियर की भूमिका निभा रहा हैं। बाहरी राज्यों से आए लोगों को गांवों में क्वारंटीन सेंटर में रखने के बाद से पूर्व प्रधान के परिजन तमाम व्यवस्था कर रहे हैं। प्रधान सुनीता जोशी, उनके जेठ पूर्व प्रधान संजय जोशी क्वारंटीन किए लोगों की भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं। वहीं पूर्व प्रधान की पत्नी मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता योगिता जोशी भी प्रवासियों की सेवा करने के साथ क्वारंटीन के नियमों की जानकारी भी दे रही है। सामाजिक दूरी रखने, क्वारंटीन के बाद होम क्वारंटीन में रहकर परिवार की सुरक्षा की जानकारी दी जा रही है। अभी तक गांव में गुरुग्राम व पंजाब से तीन लोग पहुंचे हैं। गांव के प्राथमिक स्कूल में क्वारंटीन किए गए तीनों ही युवा स्कूल की बंजर भूमि को आबाद करने में जुटे हैं। पूर्व प्रधान का कहना है कि यहां क्वारंटीन होने वाले सभी लोगों की खाने की व्यवस्था वे आगे भी करते रहेंगे। इस व्यवस्था में भोजन माता गोविंदी देवी और हेमा देवी भी सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
मास्क बनाता धुरा जीआईसी का छात्र अमित।
- फोटो : AMAR UJALA
मास्क बनाता धुरा जीआईसी का छात्र अमित।