फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Information given to farmers.

Champawat News: बचकोट गांव में किसानों को खेती की जानकारी दी

Thu, 04 May 2023 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 04 May 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
Information given to farmers.
चंपावत। कृषक महोत्सव के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को कृषि रथ नेपाल सीमा से लगे बचकोट गांव में पहुंचा। विभागों की ओर से किसानों को खेती-किसानी से संबंधित उपयोगी जानकारी देने के साथ ही मडुंवा और मूंग आदि के बीजों का वितरण किया गया।
विज्ञापन

सहायक कृषि अधिकारी राना सिंह की ओर से मंडुवे में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्वों की उपयोगिता, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड से संबंधित जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. भूपेंद्र सिंह खड़ायत ने पारंपरिक बीजों के संरक्षण और फसल सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। पशुपालन विभाग की ओर से पशुओं से संबंधित दवाओं और उद्यान विभाग की ओर से औद्यानिक औजार, सब्जी बीज अनुदानित मूल्य पर वितरण किए गए। ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में सहायक कृषि अधिकारी सुरजीत सिंह, ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक अजय चौकरायत, राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक शिवनाथ चौधरी, विनीता बोहरा, उद्यान निरीक्षक अरविंद सिंह, पशुधन प्रसार अधिकारी अरविंद कुमार, बीडीसी सदस्य मनोज जोशी ,दिनेश चंद्र, गिरीश जोशी, बसंती देवी, पुष्कर राम आदि थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed