फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Indo-Nepal Border

नेपाल सीमा 16 से खुलेगी या नहीं, नेपाल सरकार आज ले सकती है फैसला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
Indo-Nepal Border
टनकपुर (चंपावत)। कोरोना महामारी के कारण करीब नौ माह से बंद भारत-नेपाल सीमा 16 दिसंबर से पूर्व की भांति खुल सकती है। इस पर फैसला सोमवार को होने वाली नेपाल कैबिनेट की बैठक में हो सकता है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद नौ माह से भारत-नेपाल सीमा सील होने से दोनों देशों के बीच सामान्य आवाजाही बंद है। हालांकि सीमा सील में भी भारतीय सुरक्षा कर्मी तो नेपाली नागरिकों को भारत में प्रवेश दे रहे हैं, लेकिन नेपाल प्रशासन भारतीयों को प्रवेश नहीं दे रहा है। सीमा बंद होने से दोनों देशों के सीमांत बाजारों का कारोबार चौपट हो गया है। इससे व्यापारियों को बड़ा कारोबारी नुकसान झेलना पड़ा है। नेपाल में रहने वाले पेंशनर पूर्व भारतीय सैनिकों और मजदूर कुछ शर्तों को पूरा कर आसानी से भारत में प्रवेश कर रहे हैं, जबकि भारतीय व्यापारियों को कारोबारी वसूली के लिए भी नेपाल में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। नेपाल प्रशासन के रवैये के विरोध में बनबसा क्षेत्र के व्यापारी कई बार विरोध-प्रदर्शन भी कर चुके हैं। कोरोना से बचाव के मद्देनजर नेपाल सरकार ने 15 दिसंबर तक सीमा सील की अवधि बढ़ाई थी, जो दो दिन बाद खत्म हो रही है। सीमा पार के राजनीतिक सूत्रों की मानें तो सोमवार 14 दिसंबर को प्रस्तावित नेपाल सरकार की कैबिनेट बैठक में यह तय हो सकता है कि 16 दिसंबर से सीमा पूर्व की भांति खुल जाएगी या फिर अभी और सीमा बंद रखने की अवधि बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed