फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Indo-Nepal Border Opend

तीन दिन बाद खुली नेपाल सीमा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Indo-Nepal Border Opend
मंगलवार की सांय भारत नेपाल सीमा खुलने के साथ ही भारत से प्रवासी नेपाली वतन लौटते हुए। संवाद - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। चंपावत क्षेत्र के विधानसभा उपचुनाव संपन्न होने के साथ ही तीन दिनों से बंद रही नेपाल सीमा खोल दी गई। इससे नेपाल के बीच आवागमन करने वालों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई हेमंत कठैत ने बताया कि मंगलवार शाम 5:10 बजे नेपाल सीमा खोल दी गई। सीमा खुलते ही बड़ी संख्या में भारत से प्रवासी नेपाली नागरिकों ने वतन वापसी की। इसके बाद रोजाना की भांति रात आठ बजे सीमा बंद कर दी गई। चंपावत उपचुनाव के दौरान सुरक्षा के लिए 28 मई की शाम नेपाल सीमा सील कर दी गई थी। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि चुनाव संपन्न होने के साथ ही नेपाल सीमा को बनबसा और टनकपुर में खोल दिया गया है। अब बुधवार से मां पूर्णागिरि के श्रद्धालु भी सिद्धनाथ बाबा के दर्शन करने नेपाल जा सकेंगे। सीमा खुलने की सूचना से नेपाल के व्यापारियों ने भी राहत की सांस ली है। व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी ने बताया कि सीमा सील होने से पिछले तीन दिनों में बनबसा में करीब ढाई करोड़ रुपये का व्यापार प्रभावित हुआ है। इससे कस्टम से होने वाला वैधानिक व्यापार एवं रोडवेज को भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

अधूरी रही 40 हजार श्रद्धालुओं की तीर्थयात्रा
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इस कारण मुख्य मंदिर में लंबी कतारें लगीं। देवी के दर्शन के लिए एक घंटे तक श्रद्धालुओं को इंतजार करना पड़ा। विधानसभा उपचुनाव के लिए 29 मई शाम से भारत-नेपाल सीमा सील होने के कारण ब्रह्मदेव नेपाल जाने पर रोक थी। इस दौरान मेले में आने वाले करीब चालीस हजार श्रद्धालु पिछले तीन दिनों से सिद्धबाबा के दर्शन नहीं कर सके। मतदान समाप्ति के बाद अब बुधवार से नेपाल सीमा पर सामान्य आवाजाही बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने कहा कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के मद्देनजर समिति ने मेले में सुविधाएं बढ़ाईं हैं। इधर भैरव मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं को टैक्सी-जीप में सीट के लिए लाइन लगानी पड़ रही है। तीर्थ यात्रियों की भारी भीड़ से पूर्णागिरि से लेकर टनकपुर तक चहलपहल बढ़ गई है। मंगलवार को ग्यारह हजार, सोमवार को छह हजार और रविवार को तेईस हजार से अधिक श्रद्धालु मेले में आए थे।

बेहोश श्रद्धालु को महिला कांस्टेबल ने सुरक्षित स्थान पहुंचाया
टनकपुर (चंपावत)। यूपी पीलीभीत से आई 35 वर्षीय महिला पूर्णागिरि मुख्य मंदिर क्षेत्र में बेहोश होकर गिर गई। अस्थायी काली मंदिर थाने में तैनात बागेश्वर की महिला कांस्टेबल हृदयेश कौर ने महिला को गोद में उठा सुरक्षित जगह पहुंचाया। जहां एसडीआरएफ की मदद से उसका प्राथमिक उपचार हुआ। तबीयत ठीक होने पर उस महिला को मंदिर के दर्शन कराए गए। इसके बाद उसका हाल चाल पूछने और संतुष्ट होने पर पुलिस ने उसे परिजनों के साथ गंतव्य के लिए रवाना किया। परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed