फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Indo Nepal Border Open For Indians

नेपाल ने शर्तों के साथ भारतीयों के लिए खोली सीमा, नहीं जा पाएंगे निजी वाहन

Mon, 22 Feb 2021 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Mon, 22 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Indo Nepal Border Open For Indians
बनबसा में भारत-नेपाल सीमा का अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते डीएम विनीत तोमर... - फोटो : अमर उजाला

आखिरकार 11 माह बाद भारत-नेपाल सीमा सशर्त खुल गई है। इससे आवश्यक कार्य से नेपाल जाने वालों ने राहत की सांस ली है। अलबत्ता नेपाल प्रशासन ने कुछ शर्तों के साथ सीमा खोली है। शर्तों का पालन करना आम भारतीय नागरिकों के लिए बेहद पेचीदा है। फिलहाल भारतीय निजी वाहनों को नेपाल में प्रवेश की इजाजत नहीं है।

विज्ञापन

एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि उनकी नेपाल के सीडीओ (जिलाधिकारी) से वार्ता हुई है। इसमें नेपाल प्रशासन ने सीमा खोल देने की बात कही है। बताया गया कि बनबसा और टनकपुर सीमा को नेपाल प्रशासन ने खोल दिया है, लेकिन नेपाल सरकार ने कुछ शर्तें रखी हैं। अभी भारतीय प्राइवेट वाहनों के नेपाल प्रवेश पर रोक रहेगी।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट या सामान ले जाने वाले वाहनों को जाने की अनुमति रहेगी। बीमार और अत्यंत आवश्यक कार्य से जाने वाले वाहनों को भी छूट मिलेगी, जिसे नेपाल प्रशासन तय करेगा। नेपाल जाने वाले भारतीय नागरिकों को कोविड रिपोर्ट दिखानी होगी या टेस्ट कराना होगा। बनबसा से नेपाल के प्रवेश द्वार गड्डा चौकी में लोगों को नेपाल जाने के लिए पंजीकरण फार्म भरना होगा। फार्म भरने में नेपाल की सुरक्षा एजेंसी एपीएफ लोगों की मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि नेपाली डीएम ने बताया कि टनकपुर सीमा से नेपाल प्रवेश के लिए भी उक्त शर्तों का पालन करना होगा। केवल पूर्णागिरि मेले के दौरान ब्रह्मदेव स्थित सिद्धनाथ बाबा के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को कोरोना जांच के बिना भी जाने दिया जाएगा। वे मंदिर के दर्शन कर भारत लौटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed