{"_id":"5a10660c4f1c1b3c3d8b84bb","slug":"indira-amma-restaurant-s-two-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा अम्मा भोजनालय के दो साल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदिरा अम्मा भोजनालय के दो साल
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
इंदिरा अम्मा भोजनालय के दो साल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 98वीं जयंती पर 19 नवंबर 2015 से शुरू किए गए इंदिरा अम्मा भोजनालय ने पूर्व प्रधानमंत्री की 100वीं जयंती पर दो साल पूरे कर लिए हैं। योजना के तहत गरीबों के लिए सस्ता भोजन उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार की ओर से दस रुपये प्रति थाली का अनुदान देने के बाद भी सस्ता भोजन करने वालों की संख्या नहीं बढ़ सकी है।
विज्ञापन
जिले में एकमात्र इंदिरा भोजनालय चंपावत में है, लेकिन यहां भोजन करने वालों की कम संख्या इसके अस्तित्व पर खतरा बन रही है। यहां प्रतिदिन 60 से 70 लोग आते हैं। पहले साल जहां 23163 लोगों ने इंदिरा अम्मा भोजनालय में भोजन किया तो दूसरे साल 22051 लोगों ने लाभ उठाया है। शुरुआत में भोजनालय में एक थाली का मूल्य 25 रुपये निर्धारित किया गया था, लेकिन लागत न निकलने के कारण कुछ ही समय बाद थाली का मूल्य 30 रुपये प्रति थाली कर दिया गया। भोजनालय के संचालक गिरधर सिंह फर्त्याल का कहना है कि शुरुआती महीनों में नुकसान हो रहा था। मजदूरी समेत भोजन सामग्री पर अधिक खर्च होने के कारण घाटे से उबरने के लिए कामगारों की संख्या कम की गई है। शासन की ओर से दो वर्षों से दस रुपये प्रति थाली के अनुसार सब्सिडी का भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन
दो साल में नहीं खुल सका दूसरा भोजनालय
चंपावत। जिला मुख्यालय में इंदिरा अम्मा भोजनालय का संचालन बीते दो वर्षों से सफलतापूर्वक किया जा रहा है लेकिन दो साल में जिले में किसी दूसरे स्थान पर इंदिरा अम्मा भोजनालय नहीं खुल सका है। सीडीओ एसएस बिष्ट के अनुसार एक साल पूर्व जिले के लोहाघाट, टनकपुर नगर में भी इंदिरा अम्मा भोजनालय प्रस्तावित किए गए थे लेकिन सीमित संसाधनों के चलते नए स्थानों पर भोजनालय नहीं खोले जा सके।
विज्ञापन
स्वयं सहायता समूहों की छह महिलाओं को रोजगार मिला
चंपावत। जिला मुख्यालय में इंदिरा अम्मा भोजनालय के संचालक गिरधर सिंह फर्त्याल के अनुसार वर्तमान में भोजनालय में दो स्वयं सहायता समूहों की छह महिलाओं को रोजगार मिला है। इनमें जय महादेव स्वयं सहायता समूह तल्ली मादली और जै भूमिया स्वयं सहायता समूह चौकी की तीन-तीन महिलाएं शामिल हैं।
निर्माण कार्य के चलते एक हफ्ते से बंद है भोजनालय
चंपावत। मुख्यालय में चल रहे इंदिरा अम्मा भोजनालय में निर्माण कार्य के चलते एक सप्ताह से भोजन बनना बंद है। संचालक गिरधर सिंह फर्त्याल के अनुसार साधन सहकारी समिति के भवन में संचालित भोजनालय एक सप्ताह से मरम्मत कार्य चल रहा है। इसका संचालन सोमवार से होगा। यहां इंदिरा अम्मा भोजनालय हर रविवार को बंद रहता है।