फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Indian citizens will soon be able to go to Nepal

जल्द नेपाल जा सकेंगे भारतीय नागरिक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Indian citizens will soon be able to go to Nepal
बनबसा (चंपावत)। अब बनबसा से भारतीयों को पूर्व की तरह नेपाल आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। जिला प्रशासन के निर्देश पर पुलिस और एसएसबी इसके लिए तैयारियों में जुट गए हैं। नेपाल प्रशासन की ओर से सीमा खोलने से यहां व्यापारियों में खुशी की लहर है। डीएम एसएन पांडेय ने बताया कि नेपाल के कंचनपुर के सीडीओ (जिलाधिकारी) ने दूरभाष के जरिये सीमा खोलने की सूचना दी है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते भारत-नेपाल सीमा को पिछले वर्ष मार्च में सील किया गया था। शुक्रवार को नेपाल सरकार ने भारत-नेपाल सीमा पर 26 बार्डर खोल दिए। इनमें बनबसा से सटी नेपाल की गड्डाचौकी (कंचपनपुर जिला) भी एक है। चंपावत के डीएम एसएन पांडेय ने बताया कि शनिवार को दोपहर में नेपाल के कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर से जिलाधिकारी ने दूरभाष पर सीमा खोले जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब सीमा खोले जाने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के बाद शीघ्र ही सीमा पर लॉकडाउन से पूर्व की भांति आवागमन सुचारु हो जाएगा। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना के नेपाली पूर्व सैनिक कैंटीन का सामान पहले की तरह नेपाल ले जा सकेंगे। नेपाली नागरिक और बनबसा के व्यापारी भी नेपाल के व्यापारियों को सामान की सप्लाई पहले की तरह कर सकेंगे। इधर, सुरक्षा एजेंसियां भी सीमा खुलने की सूचना के बाद से सतर्क हो गई हैं।
विज्ञापन

दोनों ओर कारोबार हुआ प्रभावित
बनबसा (चंपावत)। लॉकडाउन के चलते भारत-नेपाल सीमा सील होने से बनबसा का कारोबार खासा प्रभावित हुआ। नेपाल के लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। नेपाल से बीमार लोग भारत में उपचार के लिए नहीं आ पा रहे थे। सीमा पर कारोबार दोनों ओर प्रभावित हुआ। मजदूर, रिक्शा चालक, फड़ लगाने वाले, सब्जी कारोबारियों को दिक्कतें पेश आई। रक्षाबंधन में नेपाल ससुराल से बेटियां भारत माइके नहीं आ सकी थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed