फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   coronavirus lockdown: India was allowed to cross the border, but Nepal returned from the norder

Coronavirus Lockdown: भारत से सीमा पार जाने की मिली इजाजत, लेकिन नेपाल ने लौटाया

Fri, 17 Apr 2020 08:27 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो राजेश देउपा, अमर उजाला, टनकपुर
राजेश देउपा, अमर उजाला, टनकपुर Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Fri, 17 Apr 2020 08:27 AM IST
विज्ञापन
coronavirus lockdown: India was allowed to cross the border, but Nepal returned from the norder
नेपाल सीमा से नेपाल पुलिस द्वारा लौटाया गया नेपाली परिवार। - फोटो : AMAR UJALA

14 दिन की क्वारंटीन अवधि पूरी करने के बाद ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर से रिहा किए गए नेपाली परिवार को भारतीय प्रशासन ने तो सीमा पार जाने की इजाजत दे दी, लेकिन नेपाल ने इस परिवार को अपने ही देश की सीमा में घुसने नहीं दिया।

विज्ञापन


सीमा से मायूस लौटे इस परिवार के लिए अब भारतीय प्रशासन ने भारत-नेपाल सीमा खुलने तक एक होटल में रहने और खाने की व्यवस्था की है। नेपाल के कंचनपुर जिले के सीमांत मटैना गांव का निवासी अमर सिंह भतरौंजखान में परिवार के साथ मजदूरी करता था। कोरोना के खतरे से बचने को 22 मार्च से लॉकडाउन हुआ, तो उसकी मजदूरी भी बंद हो गई।

विज्ञापन

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने पंतनगर क्वारंटीन सेंटर भेज दिया

परिवार के पालन-पोषण में समस्या आने लगी तो अमर सिंह अपनी पत्नी और ढाई साल की बेटी के साथ अपने घर नेपाल लौटने को जैसे-तैसे खटीमा पहुंचा। वहां प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने पंतनगर क्वारंटीन सेंटर भेज दिया।

क्वारंटीन का समय पूरा होने के बाद प्रमाणपत्र देकर अमर सिंह और उसके परिवार को रिहा किया गया, तो वह 80 किमी. पैदल चलकर बुधवार शाम नेपाल से लगी टनकपुर सीमा पर पहुंचा। जहां प्रमाणपत्र देख एसएसबी ने उन्हें नेपाल जाने की इजाजत दे दी, लेकिन नेपाल की ब्रह्मदेव सीमा पर तैनात नेपाली सुरक्षा एजेंसियों ने उन्हें देश की सीमा में घुसने नहीं दिया।

टनकपुर से सिर्फ चार किमी दूर है मटैना गांव 

जिस पर यह परिवार वापस टनकपुर लौटकर सड़कों पर भटकता रहा। परेशान हाल इस नेपाली परिवार को टनकपुर पुलिस ने सहारा दिया। कोतवाल धीरेंद्र सिंह ने बताया कि इस नेपाली परिवार को नेपाल सीमा खुलने तक नगर के एक होटल में रूकने और खाने की व्यवस्था की गई है।

जिस नेपाली परिवार को नेपाल प्रशासन ने देश की सीमा में घुसने की इजाजत नहीं दी, वह किसी दूरस्थ जिले का नहीं बल्कि सीमा से लगे नेपाल के कंचनपुर जिले के सीमांत मटैना गांव का ही निवासी है। टनकपुर बैराज से मटैना गांव की दूरी केवल चार किलोमीटर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed