फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Increase in patients suffering from fever and stomach related diseases

Champawat News: बुखार और पेट संबंधी रोगों से मरीजों की बढ़ी

Wed, 03 Jul 2024 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 03 Jul 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Increase in patients suffering from fever and stomach related diseases
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल लोहाघाट में बुखार और पेट संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अस्पताल में पर्याप्त चिकित्सक न होने से मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए अस्पताल में चिकित्सकों की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन

उप जिला अस्पताल की चिकित्साधीक्षक डॉ. सोनाली मंडल ने बताया कि वर्तमान में अस्पताल में प्रतिदिन 250 से 300 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि मरीजों में सबसे अधिक बुखार और पेट संबंधी दिक्कते हैं। डॉ. मंडल ने बताया कि वर्तमान में अस्पताल में सात एमबीबीएस चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं, इनमें दो लेबर रूम और पांच ओपीडी और इमरजेंसी देख रहे हैं। अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट, नेत्र विशेषज्ञ, हड्डी रोग, निश्चेतक, दंत रोग विशेषज्ञ तैनात हैं। बाल रोग, स्त्री रोग विशेषज्ञ, फिजीशियन, ईएनटी, सर्जन, चर्म रोग विशेषज्ञ, पैथोलॉजिस्ट के पद लंबे समय से रिक्त हैं। इससे रोगियों के उपचार में दिक्कतें हो रही हैं। लगातार अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की मांग को लेकर उच्चाधिकारियों को पत्र भेजे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed