{"_id":"300eaeaa543827f394dad90afedef915","slug":"in-the-light-of-the-company-s-contract-meerut-fair-purnagiri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णागिरि मेले में लाइट का ठेका मेरठ की कंपनी को ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णागिरि मेले में लाइट का ठेका मेरठ की कंपनी को
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Mon, 29 Feb 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर भारत के प्रमुख मां पूर्णागिरि धाम में होली के तुरंत बाद होने वाले मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला पंचायत की ओर से सोमवार को लाइटिंग का ठेका मेरठ की एक कंपनी के नाम निकला। तहसील परिसर में मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम नरेश दुर्गापाल व जिला पंचायत के मेला धिकारी शेर सिंह परगाई की मौजूदगी में ठेका हुआ। बताया कि चार लोगों ने निविदा डाली थी। इसमें मेरठ की सरेश इलेक्ट्रिक कंपनी के नाम ठेका छूटा। पिछले वर्ष बिजली का ठेका 92.20 लाख रुपये में छूटा था। इस मौके पर बिजली विभाग के एसडीओ बीएम भट्ट, कोषागार के अधिकारी जगदीश वर्मा, पूर्णागिरि मेला कमेटी अध्यक्ष किशन तिवारी आदि थे।