फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   In connivance with foreign powers, Iron Man Patel was not allowed to become the Prime Minister: CM Dhami

विदेशी ताकतों के साथ मिलकर लौह पुरुष पटेल को प्रधानमंत्री नहीं बनने दिया : सीएम धामी

Thu, 13 Nov 2025 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 13 Nov 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
In connivance with foreign powers, Iron Man Patel was not allowed to become the Prime Minister: CM Dhami
टनकपुर में एकता पदयात्रा में झंडा लेकर मार्च करते सीएम और अन्य। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पेटल की 150 वीं जयंती पर नगर में निकली एकता पदयात्रा में हिस्सा लिया। पदयात्रा में खासी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। सीएम धामी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि लौह पुरुष पटेल ने देश की एकता के लिए जो कार्य किया उसे नहीं भुलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कुछ विदेशी ताकतों के साथ मिलकर लौह पुरुष को प्रधानमंत्री नहीं बनने दिया गया। आज के दिन संकल्प लें कि देश के लिए काम करें। युवाओं को स्वदेशी और नशा मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डिग्री काॅलेज परिसर में सीएम ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल भारत की एकता, अखंडता और दृढ़ संकल्प के प्रतीक हैं। स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान और देश की रियासतों के एकीकरण में उनकी भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी, जो नौजवानों को सदैव प्रेरित करती रहेगी। सरदार पटेल के जीवन से हमें राष्ट्रहित में समर्पण, अनुशासन और एकता का प्रेरणादायक संदेश मिलता है। उन्होंने नशा मुक्त उत्तराखंड निर्माण का सामूहिक संकल्प भी दिलाया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद लौह पुरुष पटेल देश के प्रधानमंत्री बनने वाले थे उस समय कुछ विदेशी ताकतों के साथ मिलकर उनको प्रधानमंत्री बनने से रोक दिया गया। उस समय प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु को बना दिया गया। इसके कारण से कश्मीर के अंदर धारा 370 लागू हो गई।
विज्ञापन

उस समय देश के प्रधानमंत्री पटेल बने होते तो कश्मीर की समस्या से नहीं जूझना पड़ता। इस अवसर पर दायित्वधारी श्याम नारायण पांडे, जिपं अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, भाजपा प्रदेश महामंत्री निर्मल महरा, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, दीपक रजवार, पूरन महरा, हिमेश कलखुड़िया, शिवराज कठायत, हिमांशु बिष्ट, भुवन पांडेय, हर्षवर्धन सिंह रावत, सुभाष बगौली,तुलसी कुंवर, जिपं उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा, केदार बृजवाल, डीएम मनीष कुमार, एसपी अजय गणपति, एसडीएम आकाश जोशी, सीओ वंदना वर्मा मौजूद रहे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री धामी ने बोहरागोठ में वरिष्ठ पत्रकार निर्मल पाठक के सुपुत्र के विवाह समारोह में सम्मिलित होकर नवयुगल को आशीर्वाद प्रदान किया। विवाह समारोह में पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी नव युगल को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
पदयात्रा में जुड़ते रहे युवा
पदयात्रा डिग्री काॅलेज से प्रारंभ होकर गांधी मैदान तक तक निकली। इस बीच रास्ते भर यात्रा का स्वागत और युवा जुड़ते गए। यात्रा में एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवक, विद्यार्थी, युवा, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, लोगों ने हिस्सा लिया। इससे पूर्व मैदान में एकता यात्रा के लिए भारी संख्या में युवाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। सीएम के पहुंचते ही उत्साहित कार्यकर्ताओं और युवाओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed