{"_id":"6691756346e92d584000f4c8","slug":"if-uniforms-and-grant-funds-are-not-spent-salaries-will-stop-champawat-news-c-229-1-cpt1001-110169-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: गणवेश और अनुदान की धनराशि नहीं की खर्च तो रुकेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: गणवेश और अनुदान की धनराशि नहीं की खर्च तो रुकेगा वेतन
Fri, 12 Jul 2024 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 12 Jul 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। विद्यालयों को प्राप्त गणवेश और अनुदान की धनराशि शत प्रतिशत खर्च नहीं होने पर विद्यालयों के प्रधानाचार्यों का वेतन रोका जाएगा। शिक्षा विभाग ने शत प्रतिशत गणवेश और अनुदान की धनराशि खर्च करने के निर्देश दिए हैं।
जिले के सरकारी विद्यालय में गणवेश और अनुदान की धनराशि का शतप्रतिशत खर्च नहीं की जा सका है। शिक्षा विभाग को इसकी लगातार सूचनाएं अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों से मिलती रही। विभाग ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए सभी प्रधानाचार्यों और प्रभारियों को विद्यालयों को निर्गत 50 फीसदी अनुदान और 100 फीसदी गणवेश की धनराशि व्यय करने के निर्देश दिए हैं। सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि जुलाई में गणवेश और अनुदान की राशि खर्च करनी जरूरी है, जिन विद्यालयों में राशि व्यय नहीं की जाएगी, संबंधित प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों का वेतन रोका जाएगा।