{"_id":"6490841c36fa508e04024114","slug":"if-animals-are-not-handled-then-they-will-have-to-pay-damages-tanakpur-news-c-8-1-171015-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: जानवर नहीं संभाले तो देना होगा हरजाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: जानवर नहीं संभाले तो देना होगा हरजाना
Mon, 19 Jun 2023 10:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 19 Jun 2023 10:06 PM IST
विज्ञापन
बनबसा मझगांव में बैठक करती ग्रामीण महिलाऐं। विज्ञप्ति
बनबसा (चंपावत)। बनबसा की सुदरवर्ती ग्रामसभा गुदमी के तोक मझगांव में ग्रामीण देवकी देवी की अध्यक्षता और रीता जोशी के संचालन में आम बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें गांव में पशुओं से किसानों को नुकसान पहुंचाने के बारे चर्चा हुई।
ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से तय किया कि गांव में विचरण करने वाले लावारिस पशुओं से खेतों को नुकसान पहुंचने पर उन्हें पकड़ लिया जाएगा। तय हुआ कि ऐसे जानवरों को लेने आने वाले मालिकों से हर्जाना वसूला जाएगा। ग्रामीणों ने नुकसान पहुंचाने वाले प्रति जानवर एक हजार रुपये हर्जाना वसूल पुलिस कार्रवाई करना तय किया। बैठक में युवक मंगल दल अध्यक्ष दीपक पाठक, कोषाध्यक्ष गौरव जोशी, शांति देवी, ईश्वरी देवी, देवकी देवी, कलावती देवी, बिंदा देवी, कुसुमा देवी, नीलम देवी समेत दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं। ज्ञापन की प्रतियां बनबसा पुलिस और एसडीएम को भी भेजी जाऐंगी। संवाद