फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Hum Chhau Kumaiyaan Hamro Kumaon Yo Chhau our mountain...

हम छौं कुमइयां हमरो कुमाऊं यो छौ हमारा पहाड़...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Hum Chhau Kumaiyaan Hamro Kumaon Yo Chhau our mountain...
महाराजके दिवस पर खुशी जताते लोहाघाट में 9 कुमाऊं रेजीमेंट के पूर्व सैनिक। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट/बनबसा (चंपावत)। पूर्व सैनिकों एवं सैनिक वीरांगनाओं की ओर से नाइन कुमाऊं रेजीमेंट का महाराजके दिवस धूमधाम से मनाया गया। पूर्व सैनिकों ने रेजीमेंट का लोकप्रिय गाना हम छौं कुमइयां हमरो कुमाऊं यो छौ हमारा पहाड़... गीत गाया।
विज्ञापन

सैनिक विश्रामगृह में बुधवार को ऑनरेरी कै.शोबन सिंह पाटनी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वयोवृद्ध पूर्व सैनिक नायक केशर सिंह सेहता ने किया। इस दौरान 1965 की लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाली नाइन कुमाऊं रेजीमेंट के इतिहास की जानकारी दी गई तथा शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन नायब सूबेदार ललित सिंह अधिकारी ने किया।
इस दौरान पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष कै.राजेंद्र सिंह देव, प्रहलाद सिंह देव, भूपाल सिंह बिष्ट, केशर सिंह मेहता, घनश्याम चंद्रा, इंद्र सिंह देव, अर्जुन सिंह, भवान सिंह, चंदर सिंह, खीम सिंह बोहरा, सुरेश सिंह चौधरी, रतन सिंह बोहरा भूप सिंह, पूरन सिंह, कमल किशोर, मोहन नाथ, गोविंद सिंह, कल्याण सिंह, अमर सिंह, खड़क सिंह, फकीर सिंह, हीरा सिंह, विनोद चिल्कोटी आदि मौजूद थे। समापन पर मुख्य अतिथि ने वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर बनबसा में भी पूर्व सैनिकों ने महाराजके विजय दिवस धूमधाम से मनाया। कै. पुष्कर सिंह की अध्यक्षता एवं बनबसा टनकपुर गौरव सेनानी कल्याण समिति उपाध्यक्ष कै. हरीश कापड़ी के संचालन में हुए कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम में 9वीं कुमाऊं रेजीमेंट के शहीद पुष्कर चंद्रा की वीरांगना कलावती देवी, शहीद दान सिंह की वीरांगना पार्वती देवी, शहीद होशियार सिंह की वीरांगना लक्ष्मी देवी को सम्मानित किया गया। वहां मुख्य अतिथि कैप्टन मानी चंद, विशिष्ट अतिथि कैप्टन कुंवर सिंह, कैप्टन हरीश सिंह, कै. खुशाल सिंह, कैप्टन पदम चंद, कैप्टन जनक बहादुर चंद, विजय जोशी उर्फ बंटी, सूबेदार सोबन सिंह, कैप्टन भाष्कर दत्त, कैप्टन टीकम सिंह, कैप्टन खुशाल सिंह, कैप्टन कुंदन सिंह, कैप्टन तेज सिंह, कैप्टन राम सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed