फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   House tax cut

नगरपालिका के लगाए भवन कर का विरोध शुरू

Tue, 31 May 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Tue, 31 May 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
House tax cut
हाउस टैक्स घटाओ - फोटो : अमर उजाला

चंपावत। नगरपालिका की ओर से लागू किए गए भवन कर का विरोध शुरू हो गया है। सोमवार को छतार वार्ड के नागरिकों ने पालिका कार्यालय में प्रदर्शन कर पालिकाध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। भवनस्वामियों का कहना था कि वर्तमान भवन कर असंतुलित, अत्यधिक है, जबकि पालिका की ओर से छतार वार्ड में नगण्य सुविधाएं हैं। आंतरिक मार्गों का अभाव है। स्वच्छता, स्ट्रीटलाइट की व्यवस्था भी बदहाल है।

विज्ञापन


ऐसे में पालिका की ओर से नागरिकों को भवन कर की बड़ी रकम के बिल भेजना न्यायसंगत नहीं है। ज्ञापन में नगर क्षेत्र में भवन कर के पुनर्निर्धारण की मांग उठाई गई है। ज्ञापन में सभासद शकुंतला गोस्वामी, उमाशंकर पुनेठा, भगवती प्रसाद, रमेश चंद्र उप्रेती, एलपी पाठक, सोहन सिंह डसीला, कमलाकांत जोशी, देवकीनंदन उप्रेती, नित्यानंद जोशी, देवकीनंदन कलौनी, भुवन बिष्ट, जगदीश तिवारी, योगेश पांडेय, मोहन चंद्र रस्यारा, लोकमणी पंत, नारायण दत्त चौबे, दिनेश कलौनी, चंद्रकला जोशी, चंद्रा बोहरा, पार्वती देवी, भगवती पंत के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed