फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Houner For Rafting

15वीं राष्ट्रीय राफ्टिंग चैंपियनशिप में पदक विजेता टीम का स्वागत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Houner For Rafting
चंपावत में राष्ट्रीय राफ्टिंग प्रतियोगिता के प्रतिभागी को सम्मानित करते डीएम विनीत तोमर। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। इंडियन राफ्टिंग फेडरेशन की ओर पांच से 12 मार्च तक अरुणाचल प्रदेश की सीयोंग नदी में आयोजित 15वीं राष्ट्रीय राफ्टिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर रियल एडवेंचर चंपावत की पुरुष एवं महिला टीम ने प्रतिभाग किया। इसमें महिला टीम ने बीएसएफ, सेना, आईटीबीपी, कर्नाटक राज्य, अरुणाचल प्रदेश आदि की महिला टीमों से प्रतिस्पर्धा कर चैंपियनशिप की चार श्रेणियों में स्थान पाया। इसमें राफ्टिंग मैराथन, सलालम, आरएक्स मिक्स रेस में द्वितीय स्थान, डाउन रिवर रेस में तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन

जिला सभागार में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में डीएम विनीत तोमर ने टीम के सदस्यों को सम्मानित किया। टीम में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों की निवासी पूजा बिष्ट, नेहा पुजारी, बबीता कठायत, मेघा बोहरा, बबीता गोस्वामी शामिल हैं। चैंपियनशिप में जाने से पूर्व संस्था रियल एडवेंचर की ओर से टीमों को पंचेश्वर और राफ्टिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध शिवपुरी ऋषिकेश में 15 दिन का कठिन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। रियल संस्था अध्यक्ष आशीष जोशी ने बताया कि टीम ने प्रतियोगिता में विभिन्न मेडल प्राप्त कर अगस्त 2022 में विश्व राफ्टिंग फेडरेशन की ओर से ग्लासगो स्कॉलटैंड में प्रस्तावित विश्व चैंपियनशिप के लिए अपना दावा मजबूत किया गया हैं। डीएम और सीडीओ आरएस रावत ने टीम को बधाई दी। इस दौरान आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय, राकेश जोशी, धन सिंह बिष्ट, विनीत राय, सुनील जोशी, कपिल, ललित थ्वाल, दीपक राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed