फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Hopes raised against the government

सरकार के खिलाफ गरजीं आशाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hopes raised against the government
पिथौरागढ़ में आशाओं के आंदोलन के समर्थन में बैठी ब्लॉक प्रमुख विण, मूनाकोट और अन्य। - फोटो : PITHORAGARH
चंपावत/पिथौरागढ़। 12 सूत्री मांगों के लिए आशाओं का कार्य बहिष्कार 11 वें दिन भी जारी रहा। चंपावत में नगर पालिकाध्यक्ष और सभासदों ने, पिथौरागढ़ में महिला कांग्रेस ने आशाओं के आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन

चंपावत में आशाओं कलक्ट्रेट परिसर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा ने कहा कि कोरोनाकाल में आशाओं ने कोरोना को हराने के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हुए दिन -रात मेहनत की। अब सरकार इनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। समर्थन देने वालों में सभासद रोहित बिष्ट, लोकेश पुनेठा, नंदन तड़ागी, युवा कांग्रेस नेता विनोद बडेला, गोलू गंगोला आदि थे। कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करने वालों में संगठन की जिला उपाध्यक्ष हेमा जोशी, ब्लाक अध्यक्ष रुकमणी जोशी, मंजू, उषा, पुष्पा, ममता, गीता, कमला आदि शामिल थीं। लोहाघाट और पाटी में भी आशा कार्यकर्ताओं का कार्य बहिष्कार जारी रहा। टनकपुर में भी आशा कार्यकर्ताओं का कार्य बहिष्कार जारी रहा। आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर लीला ठाकुर, मीरा कश्यप, सीता, माया चौहान, प्रोमिला सिंह, बबीता, हीरा बोहरा, कमला चंद, शकुंतला भंडारी, मीना चंद आदि शामिल थीं।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बृहस्पतिवार को आशा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष इंद्रा देऊपा के नेतृत्व में गांधी चौक में एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। ब्लॉक प्रमुख मूनाकोट नीमा वल्दिया ने आशाओं के आंदोलन को समर्थन दिया। कहा कि सरकार इनके मौलिक अधिकारों का हनन कर रही है। विण प्रमुख लक्ष्मी गोस्वामी ने कहा अगर मांगें नहीं मानी जाती हैं तो विण ब्लॉक के जनप्रतिनिधियों के साथ जिला कार्यालय में धरना प्रदर्शन जाएगा। इस मौके पर पदमा बिष्ट, रेवती जोशी, गोकुल गोस्वामी, रमेश, लक्ष्मण, भूरे मियां अंसारी, सतीश गोस्वामी आदि शामिल थे। गंगोलीहाट में ब्लॉक अध्यक्ष उमा महरा के नेतृत्व में आशाओं ने सरकार के खिलाफ मांगों के लिए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कमला देवी, मुन्नी, राधिका, गंगा देवी, हेमा जोशी, दीपा पल्याल, सरिता पंत, रेखा देवी, ललीता देवी, रेखा समेत कई शामिल रहे। बेड़ीनाग, नाचनी और मुवानी में भी आशाओं ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीहाट में आशा वर्कर्स का आंदोलन जारी रहा। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव प्रदीप शहीद चौक पहुंचे जहां उन्होेंने सरकार पर आशाओं की मांगों को अनदेखा करने का आरोप लगाया। धरना स्थल पर कांग्रेस के चंचल चौहान, ललित भंडारी, बसंत जोशी, गिरधर बोरा, कविंद्र साही, पूरन देउपा सहित पिंकी कलौनी, दीपा मनौला, कमला पंचपाल आदि मौजूद रहे। कनालीछीना में जानकी पांडेय, ऊषा बिष्ट, भागीरथी दिगारी, धाना देवी, रेनू दिगारी आदि ने धरना दिया। देवलथल में आशाओं ने जोरदार नारेबाजी कर शासन प्रशासन के प्रति आक्रोश जताया। भागीचौरा में भी आशाओं ने धरना प्रदर्शन किया।

आशा कार्यकर्ता रजनी परिवार समेत करेंगी आत्मदाह
पिथौरागढ़। सिरकूच की आशा कार्यकर्ता रजनी चंद आशाओं की 12 सूत्री मांगों पर दो अक्तूबर तक समाधान नहीं होने पर परिवार समेत आत्मदाह करेंगी। उन्होंने बृहस्पतिवार को इस मामले में डीएम को ज्ञापन दिया है। रजनी ने कहा डबल इंजन सरकार ने सबकी सैलरी में बढ़ोतरी की है। मगर आशाओं की अनदेखी की है। अगर दो अक्तूबर तक समाधान नहीं हुआ तो राज्य स्थापना दिवस पर कैबिनेट मंत्री के घर के आगे आत्मदाह करेंगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed