{"_id":"051158cd93bc7300a811758719100b40","slug":"honors-were-awarded-karate-champion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मान से नवाजे गए कराटे विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मान से नवाजे गए कराटे विजेता
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Thu, 13 Aug 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में हुई राज्य स्तरीय कराटे डू प्रतियोगिता में जिले का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का सांसद प्रतिनिधि ब्रजेश माहरा ने स्वागत कर सम्मानित किया। 8-9 आयु वर्ग की प्रतियोगिता में सिद्धि जोशी ने, 12-13 आयु वर्ग के बालकों में प्रवीण धौनी ने स्वर्ण, 14-15 आयु वर्ग में अंकित पांडेय, 14-15 आयु वर्ग में मोहित बिष्ट, 10-11 बालिका वर्ग में रजत पदक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
सांसद प्रतिनिधि ने युवा भवन में इन प्रतिभागियों को अभ्यास के लिए एक कक्ष उपलब्ध कराने के साथ अत्याधुनिक कराटे मैट और व्यायामशाला के उपकरण देने का आश्वासन दिया। इस दौरान उत्तराखंड कराटे डू के सह सचिव और मुख्य कोच विजय रावत, शाखा दीपक अधिकारी, युवा कल्याण उपाध्यक्ष अर्जुन ढेक, विनोद गोर्खा, योगेश पांडेय, गोविंद वर्मा, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, जगदीश गोर्खा आदि थे।
विज्ञापन