फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Hole in Tanakpur Road

दुर्घटनाओं को दावत दे रहा सड़क का गड्ढा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 10:41 PM IST
विज्ञापन
Hole in Tanakpur Road
टनकपुर तुलसीराम चौराहे पर सड़क पर हुआ गड्डा। संवाद - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। नगर के व्यस्ततम तुलसीराम चौराहे पर बना गड्ढा दुर्घटना का कारण बन रहा है। पानी भरे होने से गड्ढे की गहराई का पता न चलने से बच्चे, साइकिल एवं दोपहिया वाहन सवार चोटिल हो रहे हैं। नागरिकों ने जल्द इस गड्ढे को भरने की मांग की है।
विज्ञापन

तुलसीराम चौराहे पर जल संस्थान की पाइप लाइन में लीकेज सुधारने के लिए जल संस्थान ने गड्ढा खोदा था। लीकेज ठीक करने के बाद गड्ढा पाट दिया गया था लेकिन कुछ समय बाद फिर से वहीं पर पेयजल पाइप लाइन से दोबारा रिसाव शुरू हो गया। इससे वहां गड्ढा बन गया जहां पानी के भरे होने से गड्ढे की गहराई का अंदाजा नहीं लग पा रहा है। इससे साइकिल एवं दोपहिया सवार चोटिल हो रहे हैं। तुलसीराम चौराहा नगर का सबसे व्यस्ततम चौराहा है। लोनिवि के अपर सहायक अभियंता एपीएस बिष्ट ने बताया कि लीकेज बंद करा इस गड्ढे को पाट दिया गया था लेकिन दोबारा लीकेज होने के बाद भी भारी वाहनों के गुजरने से वहां गहरा गड्ढा बन गया। जलसंस्थान से पाइप लाइन का रिसाव बंद कर गड्ढा भरने के लिए कहा गया है। जल्द ही समस्या का निदान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed