फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   hirsty thirsty fields of 300 drains

300 नाली खेतों की प्यास बुझाई

Thu, 24 Jan 2019 11:58 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत Published by: kamlesh kamlesh Updated Thu, 24 Jan 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
hirsty thirsty fields of 300 drains
नाचनी के भैंसखाल में इस्राइली पद्धति की योजना से इस तरह होती है सिंचाई। - फोटो : AMAR UJALA
 जब परंपरागत तरीके से बात नहीं बनी तो भैंसाखाल ग्राम पंचायत ने इजराइल तरीके की सिंचाई अपनाकर करीब 300 नाली खेतों की प्यास बुझाई। इसी का सबब रहा कि 2018 में इस ग्राम पंचायत को जल संरक्षण, सिंचाई और भूमि संरक्षण में प्रदेश में दूसरा स्थान मिला। अब यह पंचायत खेतों तक एक मीटर चौड़ा रास्ता बनाने की तैयारी में हैं। ग्राम प्रधान चंद्रकला दानू का कहना है कि इससे खेतों तक पावर ट्रिलर पहुंचाया जा सकेगा।
विज्ञापन


2014 मेें इस गांव में असिंचित भूमि को सिंचित करने की कोशिश शुरू हुई। ग्राम्या योजना में यहां 6.5 किमी की भूमिगत लाइन बिछाई गई। 16000 क्षमता वाले सात टैंक बनाए गए। इन पाइपों से खेतों तक पानी पहुंचाया गया। यही इजरायली तकनीक कही गई। इसके साथ ही जल संरक्षण के लिए चाल, खाल बनाए गए। स्रोतों को तारबाड़ से घेरा गया। आज ग्राम पंचायत के सभी परिवारों के पास पेयजल संयोजन हैं। ग्राम्या से 75 पशुपालकों के घर में चारा खाने के लिए पशु नाद बने हुए हैं। मेरा गांव मेरी सड़क योजना से 35 लाख लागत की सड़क का निर्माण हुआ है। राज्य और केंद्र वित्त मद से 90 प्रतिशत घरों को चारपहिया, दोपहिया वाहन मार्गों से जोड़ा गया है। ग्राम प्रधान का कहना है कि अब गांव में बड़ा पंचायतघर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed