फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Hindi has taken its own limit...

अपनी सीमा स्वयं ही हिंदी ने ली नाप...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Hindi has taken its own limit...
चंपावत में काव्य गोष्ठी में कविता करतीं नन्हीं बच्ची। फोटो: संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। साहित्यिक एवं सांस्कृतिक चेतना मंच की रविवार को हुई काव्य गोष्ठी में विभिन्न कवियों ने हिंदी पखवाड़े में कई रंग बिखेरे। राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. कीर्ति बल्लभ सक्टा की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी का आगाज हिमांशु जोशी की इस कविता से हुई- अपनी सीमा स्वयं ही हिंदी ने ली नाप, एक किनारे बैठी है इसलिए चुपचाप।
विज्ञापन

राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता डॉ. भुवन चंद्र जोशी ने- मजदूर की पूजा दो जून रोटी का जुगाड़, पल जाय परिवार कुछ नकद कुछ उधार, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉॅ. विष्णुदत्त भट्ट सरल ने विश्व पटल पर हिंदी ने पहचान बनायी, अपने गुण-गौरव की मधुमय ज्योति जलाई, इसलिए चुपचाप, ग्राम्य विकास विभाग के सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी सुभाष जोशी की कविता -सींची माटी बलिदानों से, उत्सर्ग किया प्राणों का। गाथा गाता है कण-कण, अपने अमर शहीदों का, बालकवि संस्कृति ने देखो चली इठलाती हिंदी, लगकर माथे पर वो बिंदी, प्रधानाचार्य सामश्रवा आर्य ने जन-जन की भाषा है हिंदी, भारत की आशा है हिंदी, डॉ. सतीश चंद्र पांडेय बोले, नजरों में मुहब्बत और वाणी में मधुरिमा चाहिए, इंसान ने इंसानियत को पास रखना चाहिए। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. तिलकराज जोशी, डॉ. अजय रस्तोगी, भूपेंद्र सिंह देव ताऊजी, पुष्कर सिंह बोहरा ने भी कविता सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed