फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   High school girls dominated in CBSE exams

सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में बेटियों का बोलबाला

Sat, 28 May 2016 08:51 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 28 May 2016 08:51 PM IST
विज्ञापन
 High school girls dominated in CBSE exams
अच्छे रिजल्ट से खिले चेहरे - फोटो : अमर उजाला

चंपावत। जिले के विभिन्न स्कूलों में सीबीएसई की हाईस्कूल परीक्षा का परीक्षाफल शानदार रहा। छात्राएं एक बार फिर आगे रहीं। यहां के अधिकांश स्कूलों का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) की प्राचार्या बीनू जैन ने बताया कि 76 में से 15 ने ए-1 ग्रेड हासिल किए। इसके अलावा 48 छात्रों को ए और 29 छात्र-छात्राओं को बी ग्रेड मिला। नागेश पाटनी, पार्थराज देउपा, किशन उपाध्याय और निशांत बोहरा को 9.6 ग्रेड प्वांइट मिले। यूसीएस के 37 छात्र-छात्राओं में से 7 ने 10 ग्रेड अंक हासिल किए। यूसीएस के प्रबंधक श्याम कार्की और प्रधानाचार्या डा.बबीता खुल्वे ने बताया कि परफेक्ट टेन के साथ दिव्यांशी कार्की, दीक्षा गोस्वामी, गरिमा चिराल, गुंजन पांडेय, कंचन महर, युक्ता जोशी और निशा गोस्वामी ने कॉलेज टॉप किया।

विज्ञापन


उदयन इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक दीपक जोशी और प्रधानाचार्य विपिन पांडेय ने बताया कि सात छात्र-छात्राओं में से चार देवेंद्र सिंह, मंतसा सिद्दीकी, स्वर्णिमा जोशी और शिवांग गिरि ने ए-1 ग्रेड हासिल किए। इसके अलावा दो छात्र ए ग्रेड और एक छात्र को बी ग्रेड मिला। एबीसी अल्मामतार पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मदन महर ने बताया कि 20 छात्र-छात्राओं में से सभी ने ए ग्रेड हासिल किया। मनीष भंडारी ने 9.6, सिद्धार्थ अधिकारी और तेजांशी तिवारी ने 9 ग्रेड अंक पाए। मल्लिकार्जुन स्कूल में देव धौनी, तृप्ति चौधरी और दीपक सिंह ने ए-1 ग्रेड हासिल किया।
विज्ञापन


लोहाघाट (चंपावत)। सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में डीएवी के 36 छात्र-छात्राओं में से 10 ने 10 सीजीपीए अंक प्राप्त किए हैं, जबकि शेष 9 बच्चों ने ए-1 ग्रेड हासिल किया। प्रबंधक बीसी मुरारी और प्रधानाचार्य बृजेश जायसवाल के अनुसार स्वप्निल जोशी, ध्रुव खर्कवाल, देवेश देव, अर्चित कुमार, मृदुलिका पांडेय, रंजना अधिकारी, सचिन पंत, हर्षित ततराड़ी, रितिक बोहरा, कुनाल गोस्वामी ने 10 सीजीपीए अंक प्राप्त किए हैं। पंकज जोशी, अश्विन सागर, हर्षित तड़ागी, निशा गड़कोटी, विवेक जोशी, वैभव बिनवाल, अभिषेक मेहता, नितिन बोहरा, सौरभ बिष्ट ने 9 सीजीपीए से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओकलैंड पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र पांडेय, प्रबंधक लोकेश पांडेय ने बताया कि अनमोल कलौनी, समीक्षा ढेक, मीमांशा ढेक, अक्षिता गोस्वामी, क्षितिज जोशी, हर्षा उप्रेती, मोनिका पंत, अविरल राणा, सुप्रिया अधिकारी ने 10 सीजीपीए अंक प्राप्त किए हैं, जबकि विभा पांडेय, शाबिस्ता जाकिर, पंकज जोशी, अनुराग कालाकोटी, अभिषेक राय, ऋषभ पुनेठा, ज्योति प्रभा, नीरज चमलेगी, निकिता पुनेठा, ऋद्धम कन्नौजिया, शौर्य ढेक, वर्णित ढेक, गौरव ओली ने 9 सीजीपीए से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। प्रधानाचार्य भाष्कर चौबे ने बताया कि मल्लिकार्जुन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सौरभ कुमार, मोहित तिवारी, वैभव शर्मा, आर्यन ओली, राहुल चौबे, रोहित सिंह, प्रशांत, शिवांगी ने 9 सीजीपीए से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed