{"_id":"5c76ed1ebdec2273896367e4","slug":"high-peaks-made-of-snow-the-tourists-picked-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फ से लकदक हुई ऊंची चोटियां, सैलानियों ने उठाया लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फ से लकदक हुई ऊंची चोटियां, सैलानियों ने उठाया लुत्फ
Thu, 28 Feb 2019 01:33 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूूराे चंपावत
अमर उजाला ब्यूूराे चंपावत
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Thu, 28 Feb 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
चंपावत में सर्किट हाउस के पास पड़ी बर्फ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार को जमकर बर्फबारी हुई। पाटी, देवीधुरा, खेतीखान, बाराकोट बर्फबारी के चलते पूरा क्षेत्र बर्फ की चादर से ढक गया। लोग बर्फबारी का लुत्फ उठाते रहे। चंपावत में हिंगलादेवी, ललुवापानी, क्रांतेश्वर, मानेश्वर सहित चंपावत की ऊंची चोटियों पर भी काफी बर्फबारी हुई । बर्फबारी के चलते चंपावत-खेतीखान मोटर मार्ग पर कई वाहन एक घंटे से अधिक समय तक खेतीखान में फंसे रहे।
बर्फबारी होने से किसानों और लोगों के चेहरे खिले हुए हैं। एडीओ उद्यान भूपेंद्र प्रकाश जोशी का कहना है कि बर्फबारी किसानों के लिए वरदान साबित हुई है। बर्फबारी से खेतों, पेड़ पौधों में लगने वाले कीट मर जाएंगे, इससे फसल को भी काफी लाभ मिलेगा। इधर खेतीखान निवासी हिमेश कलखुड़िया ने बताया कि खेतीखान-चंपावत मार्ग में कई वाहन काफी देर तक फंसे रहे।
लोगों ने बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया
चंपावत। बुधवार को दोपहर बाद हुई बर्फबारी का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। सैलानी राजेंद्र सिंह, जगमोहन सिंह, परवीन कौर, रेशमा सिंह आदि का कहना है कि इससे पहले उन्होंने कभी बर्फ गिरते हुए नहीं देखी थी।
विज्ञापन
.....
बर्फ में फिसलने से दुर्घटनाग्रस्त हुई बस, बाल-बाल बचे छात्र
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र में हुई बर्फबारी के कारण एक स्कूली बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची। बस में स्कूली बच्चे सवार थे। चालक ने जैसे-तैसे सूझबूझ से बस में काबू पाया।
बुधवार को अपराह्न बाद स्कूली बच्चों को छोड़ने जा रही एक स्कूल बस गलचौड़ा के पास बर्फ में फिसल कर अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित होते बस में सवार बच्चे घबरा गए। उन्होंने चिल्लाना शुरू हो गया। बस चालक ने सूझबूझ से जैसे तैसे बस को नियंत्रित कर रोक दिया। तब जाकर बच्चों ने राहत की सांस ली। ब्यूरो
आज बंद रहेंगे स्कूल
चंपावत। बृहस्पतिवार को भारी बारिश होने की मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर 28 फरवरी को जिले में इंटरमीडिएट तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। एडीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने इस संबंध में एसडीएम, जिला कार्यक्रम अधिकारी और सभी शिक्षाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
चंपावत जिले के बंद आंतरिक मोटर मार्ग
1.बाराकोट-गल्लागांव।
2.खेतीखान-गोशनी।
3.किमतोली-पंचेश्वर।
4.चंपावत:मंच-तामली।
चंपावत जिले में बारिश का आंकड़ा (मिलीमीटर में)
चंपावत: 11
लोहाघाट: 10
पाटी: 11
टनकपुर: 07