फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Hi-tech toilets will be operated

Champawat News: टैक्सी स्टैंड और रोडवेज स्टेशन में बने हाईटेक शौचालयों का होगा संचालन

Fri, 15 Dec 2023 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 15 Dec 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Hi-tech toilets will be operated
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में वर्षों से बंद पड़े हाईटेक शौचालयों का जल्द संचालन शुरू होगा। इसके लिए नगर पालिका ने तैयारी शुरू कर दी है। कर्मचारियों की कमी को देखते हुए हाईटेक शौचालयों का संचालन आउटसोर्स कंपनी के माध्यम से कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2007 में राष्ट्रीय सम विकास योजना के तहत बाराकोट टैक्सी स्टैंड के पास करीब 10 लाख रुपये लागत और रोडवेज बस स्टेशन में 9.70 लाख रुपये से मानव सेवा उत्थान समिति ने दो हाईटेक शौचालयों का निर्माण किया गया था। कार्यदायी संस्था नव निर्मित शौचालयों को नगर पालिका को हैंडओवर किए बगैर ही यहां से चली गई थी। दोनों हाईटेक शौचालयों को बीच में कुछ समय के लिए चालू किया गया लेकिन उसके समय बाद उनमें ताले लटक गए।
विज्ञापन


लोहाघाट नगर में अन्य स्थानों पर शौचालय न होने के कारण दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों, यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हथरंगिया, मीनाबाजार, ट्रेजरी, पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड, स्टेशन बाजार से लोगों को शौच के लिए लंबी दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
पूर्व में मुरादाबाद की मानव सेवा संस्थान संस्था की ओर से बनाए गए रोडवेज बसस्टेशन और बाराकोट टैक्सी स्टैंड के दोनों हाईटेक शौचालयों को नगर पालिका ने अपने अधीन ले लिया है। इनकी मरम्मत भी की जा चुकी है। पालिका में कर्मचारियों की कमी के चलते इन दोनों शौचालयों को आउट सोर्स कंपनी को देकर इसका संचालन कराया जाएगा। इस दिशा में प्रयास चल रहे हैं।
- रिंकू बिष्ट, एसडीएम और प्रशासक, नगर पालिका परिषद, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed