फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Here people have to wait long over the counter

यहां लोगों को काउंटर पर करना पड़ता है लंबा इंतजार

Fri, 09 Jun 2017 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत Updated Fri, 09 Jun 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
Here people have to wait long over the counter
डाकघर में खाली पड़ी कुर्सी - फोटो : अमर उजाला
 चंपावत के पास के जूप के बलदेव जोशी 35 मिनट से चंपावत के प्रधान डाकघर के काउंटर पर खड़े रहते हैं। उन्हें राष्ट्रीय बचत पत्र से संबंधित मामूली जानकारी चाहिए थी, लेकिन शुक्रवार अपरान्ह करीब एक बजे से कुछ पहले संबंधित काउंटर में कोई कर्मी नहीं होने से इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। ऐसी नौबत डूंगरासेठी के एक युवक सहित कुछ अन्य लोगों की भी थी। मगर इन्हें इनका समाधान बताने वाला कोई नहीं। ये भी बताने वाला कोई नहीं कि काउंटर में कर्मचारी कब हाजिर होंगे। जानकारी ली गई तो बताया गया कि यहां अपरान्ह एक बजे से दो बजे तक लंच होता है। लिहाजा कुछ कर्मचारी लंच में गए हैं, इसलिए काउंटर खाली हैं।      
विज्ञापन

बदले हालात में केंद्र सरकार डाक विभाग में सुधार कर रही है। डाकघरों की कार्यप्रणाली को बेहतर करने के साथ ही डाकघरों को बैंक का रूप देने की तैयारी चल रही है। मगर कई जगह डाक विभाग के तौर-तरीकों में खास बदलाव नहीं हुआ है। जिला मुख्यालय के डाकघर में मामूली काम के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

इसका एक नजारा शुक्रवार अपरान्ह को नजर आया। चार काउंटरों में से मात्र एक में कर्मी मौजूद था। तीन काउंटर खाली थे। विभाग ने बताया कि लंच के चलते कर्मी काउंटर में नहीं है। लेकिन इस दौरान लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा। इधर पिथौरागढ़ के डाक अधीक्षक एचसी भट्ट ने बताया कि लंच का वक्त 1.30 बजे से दो बजे तक होता है। जानकारी लेकर उचित कार्यवाही की जाएगी।      
विज्ञापन
विज्ञापन

्र
अपरान्ह एक बजे से लंच का समय है। इस दौरान डाकघर का काम प्रभावित न हो, इसलिए कर्मचारी बारी-बारी से लंच को जाते हैं। इस दौरान कोई न कोई कर्मी काउंटर में रहता है। लंच के बाद सभी काउंटरों में फिर से कार्य सुचारु होता है।      
जगदीश चंद्र पांडेय  पोस्टर मास्टर,      
प्रधान डाकघर, चंपावत।      
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed