{"_id":"5d9cbf2d8ebc3e93bc19aa0a","slug":"health-tanakpur-news-hld3596686130","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर में दो सगे भाईयों को डेंगू, विभाग बेसूध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर में दो सगे भाईयों को डेंगू, विभाग बेसूध
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। डेंगू के लक्षण वाले मरीज मिलने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग बेसुध है। अब शहर में दो भाई डेंगू की चपेट में आए हैं, जिनका सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी में इलाज चल रहा है। इलाज के बाद दोनों की हालत में सुधार है। अब तक डेंगू के लक्षण वाले सात मरीज सामने आ चुके हैं जिससे लोगों में डेंगू का खौफ बना हुआ है।
डेंगू के मरीजों के सामने आने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग इसकी रोकथाम के लिए कोई उपाय नहीं कर रहा है। इससे डेंगू के लक्षण वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। डेंगू के मरीजों के सामने आने से लोग भयभीत हैं।
मैन बाजार निवासी व्यवसायी अशोक मुरारी के पुत्र आयुष मुरारी (16) और सौम्य मुरारी (13) को एक साथ बुखार आने पर परिजनों ने संयुक्त चिकित्सा के चिकित्साधिकारी डॉ. घनश्याम तिवारी से उपचार कराया। संदेह होने पर स्थानीय लैब में डेंगू कार्ड टेस्ट कराया गया तो दोनों भाइयों में डेंगू के लक्षण मिले।
विज्ञापन
डाक्टर की सलाह पर दोनों भाइयों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिता अशोक मुरारी ने बताया कि हल्द्वानी में परीक्षण कराने पर डेंगू की पुष्टि हुई। अब उपचार के बाद दोनों के स्वास्थ्य में सुधार है।
डेंगू की पुष्टि की नहीं मिली है रिपोर्ट
टनकपुर (चंपावत)। विभाग को अभी तक किसी भी मरीज में डेंगू की पुष्टि की रिपोर्ट नहीं मिली है। एसटीएच हल्द्वानी में भर्ती दोनों भाइयों में डेंगू की पुष्टि हुई तो अस्पताल प्रशासन विभाग को इसकी रिपोर्ट भेजेगा।
डॉ. एचएस ह्यांकी, चिकित्सा अधीक्षक संयुक्त चिकित्सालय, टनकपुर