{"_id":"643849f22bc43bc20f06a1ca","slug":"health-facility-in-champawat-champawat-news-c-8-1-111247-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चंपावत जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पांच साल का अनुबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चंपावत जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पांच साल का अनुबंध
Thu, 13 Apr 2023 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 13 Apr 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
चंपावत जिला प्रशासन का इंडिपेंडेंट हेल्थ कंसलटेंट के साथ अनुबंध हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। अग्रणी इंडिया फाउंडेशन के तहत जिला प्रशासन एवं इंडिपेंडेंट हेल्थ कंसलटेंट के डॉ. सुशील शर्मा के माध्यम से जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग के लिए आगामी पांच वर्षों के लिए अनुबंध किया गया है। इसका उद्देश्य आगामी पांच वर्षों में विकासखंड पाटी के उपकेंद्र-पनिया, देवीधुरा, मनटांडे, खेतीखान, उपकेंद्र चौड़ामेहता और इन सभी उपकेंद्रों के केंद्र के रूप में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पाटी को विकसित करना है।
जिला चिकित्सालय चंपावत समेत अन्य उप चिकित्सालय, स्वास्थ्य केंद्रों में गुणवत्ता विशेषज्ञता और चिकित्सा शिविर लगाना है। इसके साथ ही संस्था की ओर से ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी के मध्य तालमेल बनाकर बेहतरीन मातृत्व और शिशु देखभाल में परीक्षण प्रदान किया जाएगा। फाउंडेशन के डॉ. शर्मा ने बताया कि फाउंडेशन के तहत जनसामान्य के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पिछले तीन वर्षों में क्षेत्र में विभिन्न कार्य किए गए। इनमें 700 धुआंरहित चूल्हों का कार्य भी किया जा रहा है।
अग्रणी इंडिया फाउंडेशन से ऐरिका ने बताया कि आरोग्य परियोजना के तहत सभी कार्यों को आने वाले पांच सालों तक अग्रणी इंडिया फाउंडेशन के माध्यम से संचालित किया जाएगा। इस दौरान डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल को फाउंडेशन के कार्यों की लगातार समीक्षा करने के निर्देश दिए।