फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Health

जिला अस्पताल में आज से नहीं मिलेगी फिजिशियन की सेवाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Health
Health
चंपावत जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार से मरीजों को फिजिशियन की सेवाएं नहीं मिल सकेंगी। जिले के सरकारी अस्पतालों में एकमात्र चंपावत में ही फिजिशियन की तैनाती थी। फिजिशियन डॉ. अजय कुमार के तीन अक्तूबर से 25 दिन के अवकाश पर जाने से जिला अस्पताल के मरीजों को भी इलाज की सुविधा से वंचित होना पड़ेगा।
विज्ञापन

दो माह पूर्व तक जिला अस्पताल में काफी हद तक बेहतर इलाज मिल रहा था। पथरी, हार्निया सहित कई छोटे-बड़े ऑपरेशन भी हो रहे थे। लेकिन सर्जन के प्रशिक्षण पर जाने और उसके कुछ वक्त बाद रेडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप बिष्ट के इस्तीफा देने से अस्पताल की व्यवस्थाओं में गिरावट आने लगी। अब फिजिशियन नहीं होने से हालात खराब होने का अंदेशा जताया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा जुलाई 2018 से गायनाकोलॉजिस्ट नहीं है। अगस्त में हल्द्वानी से चंपावत के लिए एक गायनाकोलॉजिस्ट के स्थानांतरण के आदेश हुए लेकिन इस आदेश का पालन नहीं होने से गर्भवती और अन्य रोगियों को भी समस्या हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने से नियमित रूप से अल्ट्रासाउंड परीक्षण नहीं हो पा रहा है। डीएम एसएन पांडेय के आदेश पर हफ्ते में बृहस्पतिवार व शुक्रवार को लोहाघाट के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एलएम रखौलिया चंपावत में सेवा दे रहे हैं।

जिला अस्पताल में रिक्त हैं इन विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद:
गायनाकोलोजिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट, ईएनटी, नेत्र रोग, सर्जन, कार्डियोलॉजिस्ट, यूरोलॉजिस्ट, चर्मरोग विशेषज्ञ, न्यूरो सर्जन, साइकियाट्रिस्ट।
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अजय कुमार विवाह के चलते 3 अक्तूबर से 27 अक्तूबर तक अवकाश पर हैं। इस अवधि में जिला अस्पताल में उनकी सेवाएं नहीं मिल सकेंगे। वहीं रिक्त पदों को भरने के लिए नियमित रूप से पत्र भेजे जा रहे हैं। इसके बावजूद उपलब्ध चिकित्सकों के जरिए अस्पताल की सेवा सुचारु बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। डॉ. आरके जोशी, मुख्य चिकित्साधीक्षक, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed