फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Health awareness programme

डॉक्टरों ने बताए एड्स से बचाव के तरीके

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Health awareness programme
विश्व एड्स दिवस पर टनकपुर में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को संबोधित करती - फोटो : TANAKPUR
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने विश्व एड्स दिवस पर जिला अस्पताल सभागार में जिला विधिक साक्षरता समिति के सचिव मोहम्मद याकूब की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में एड्स के लक्षण व बचाव की जानकारी दी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. एचएस ऐरी के संचालन में हुए कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडेय, जिला शासकीय अधिवक्ता सुनील खर्कवाल ने असुरक्षित यौन संबंध से बचने, पुरानी या इस्तेमाल सीरिंज का प्रयोग न करने, एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाए जाने से बचने और जीवनसाथी से वफादारी बनाए जाने की बात कही।
विज्ञापन

शिक्षक सामश्रवा आर्य ने कविता के जरिए एड्स से बचाव की जानकारी के साथ ही नशामुक्ति और नशा न करने के लिए प्रेरित किया। अशोक जोशी ने एड्स परीक्षण और बचाव की जानकारी दी। गोष्ठी में डॉ. वैंकटेश द्विवेदी, डॉ. अजय, डॉ. शहजाद, डॉ. मुकेश, डॉ. शशांक, शिवदत्त जोशी, समीर चैधरी रमेश चंद्र गौतम, नारायण राम टम्टा, गोपाल दत्त भट्ट, रंजना पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रीठा साहिब में थानाध्यक्ष एसएस खड़ायत की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में पैरा लीगल वालंटियर हयात राम ने संयम और जागरूकता को एड्स से बचाव का कारगर उपाय बताया। इस मौके पर व्यापार संघ के घनश्याम बिनवाल, अनिल वर्मा, पनीराम, खष्टी वर्मा के अलावा पुलिस कर्मी, ग्राम प्रहरी व नागरिक मौजूद थे।
एड्स के संक्रमण, लक्षण और बचाव की जानकारी दी।
टनकपुर (चंपावत)। विश्व एड्स दिवस पर स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए। तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शिविर लगाकर स्कूली बच्चों को एड्स के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसके अलावा एड्स के संक्रमण, लक्षण और बचाव की जानकारी दी।
न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम वर्ग ममता पंत की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में छात्राओं को एड्स के प्रति जागरूक किया गया। बताया गया कि एड्स दिवस 1988 के बाद से एक दिसंबर को हर साल मनाया जाता है। एड्स दिवस मनाने का उद्देश्य एचआईवी संक्रमण के प्रसार की वजह से एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। रेड रीबन एड्स के साथ जी रहे लोगों के लिए वैश्विक प्रतीक है। न्यायिक मजिस्ट्रेट ममता पंत ने छात्राओं को जागरूक रहने और अपने भविष्य के प्रति हर प्रकार से सतर्क रहने को कहा।

उन्होंने छेड़छाड़, गुड या बेड टच की जानकारी अपने शिक्षकों, माता-पिता और अपने संरक्षकों से जरूर शेयर करने की प्रेरणा दी। पैरा लीगल वॉलंटियर अजय गुरूरानी, रौनक अली, पूजा शर्मा, नीतू, बबीता पुनेड़ा, इजहार अली आदि ने एचआईवी व एड्स के संक्रमण, लक्षण और बचाव के बारे में बताया। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 51 क में नागरिकों के कर्तव्यों की जानकारी दी। दयानंद इंटर कॉलेज में प्रबंधक रामदेव आर्य ने बच्चों को एड्स की जानकारी दी। एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी कुसुम और अशोक गुप्ता ने बच्चों को एड्स के संक्रमण, लक्षण और बचाव के बारे में बताया।

विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता का संदेश देते तहसील विधिक प्राधिकरण की टीम और कस्तूरबा गांधी आवासीय ?

विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता का संदेश देते तहसील विधिक प्राधिकरण की टीम और कस्तूरबा गांधी आवासीय ?- फोटो : TANAKPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed