{"_id":"58178a234f1c1bb931435cff","slug":"heads-of-district-planning-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":" जिला योजना समिति में प्रमुख शामिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला योजना समिति में प्रमुख शामिल
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Mon, 31 Oct 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। ब्लॉक प्रमुखों को जिला योजना समिति में शामिल किए जाने पर ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत के प्रति आभार जताया है। ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों की ओर से क्षेत्र पंचायत की बैठकों में नवनिर्माण के जो प्रस्ताव दिए जाते थे, उन्हें बीडीसी की बैठक के बाद जिला योजना की बैठक में शामिल करने के लिए भेजा जाता था।
विज्ञापन
जिला योजना की बैठक में क्षेत्र पंचायत का कोई भी प्रतिनिधि न होने के कारण क्षेत्र की कार्ययोजना पर कोई भी कार्यवाही नहीं हो पाती थी, जबकि स्थानीय निकायों के सभासदों, जिला पंचायतों के सदस्यों को ही जिला योजना समिति का सदस्य बनाया गया था, लेकिन बड़ा क्षेत्र होने के बावजूद ब्लॉक प्रतिनिधियों को जिला योजना समिति में शामिल नहीं किया गया था।
विज्ञापन
जिला योजना समिति में विकास खंड का प्रतिनिधित्व न होने के कारण कई विकास कार्य प्रभावित हो रहे थे। अब ब्लॉक प्रमुखों को जिला योजना समिति में शामिल किए जाने से पेयजल, शिक्षा, सड़क, पर्यटन, कृषि, वानिकी, विद्युत, उरेडा, सिंचाई, लघु सिंचाई, युवा कल्याण, खेलकूद की योजनाओं को ब्लॉक स्तर पर प्रभावी करने का मौका मिलेगा। ज्येष्ठ उपप्रमुख हीराबल्लभ जोशी, बीडीसी सदस्य शंकर बगौली, बसंत मुरारी, संजय महर, सलमान जावेद, राजपाल सामंत, गंगा गिरि, लाल सिंह, मदन राम आदि ने सीएम का आभार जताया है।
विज्ञापन