फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Harela festival, a symbol of greenery celebrated with pomp in the district

जिले में धूमधाम से मनाया गया हरियाली का प्रतीक हरेला पर्व

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Harela festival, a symbol of greenery celebrated with pomp in the district
चंपावत। जिले में हरियाली का प्रतीक हरेला पर्व धूमधाम से मनाया गया। घरों में सुबह विधि विधान के साथ मंदिरों में बोए गए हरेले को काट कर सुख-शांति की कामना के साथ ही सिर में धारण किया। इस मौके पर गंडक और गौड़ी नदी के किनारे बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन

डीएम विनीत तोमर ने चौकी वन पंचायत के गंडक नदी के किनारे पौधरोपण किया। उन्होंने अधिकारियों से रोपे गए पौधे बचाने का आह्वान किया। इस मौके पर डीएफओ मयंक शेखर झा, सीडीओ आरएस रावत, एडीएम टीएस मर्तोलिया, एपीडी विमी जोशी, सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी, डीडीओ संतोष कुमार पंत सहित अन्य अधिकारी और एसएसबी के जवान आदि मौजूद रहे। एसपी लोकेश्वर सिंह के नेतृत्व में एसपी कार्यालय और पुलिस लाइन में पौधरोपण किया गया। वन विभाग की ओर से सीईओ आरसी पुरोहित को विभिन्न प्रकार के पौधे सौंपे। जीआईसी सिप्टी में शिक्षकों ने सामूहिक रूप से पौधरोपण किया।
विज्ञापन

बीएड प्रशिक्षुओं और छात्र संगठनों ने भी किया पौधरोपण
चंपावत। जिला मुख्यालय में हरेला पर्व पर मां पूर्णागिरि कॉलेज ऑफ एजुकेशन के बीएड प्रशिक्षुओं ने डिप्टेश्वर महादेव प्रांगण में पौधरोपण किया। कुमारी सोनी लोहिया के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम में पंकज गोस्वामी, रवि पटवा, तरुण पंत, पूजा पांडेय, नीरज जोशी, आस्था सक्टा आदि प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इसमें अंकित खर्कवाल, कुशाग्र वर्मा, अमन टम्टा, आकाश, हेम तिवारी, कमल बिष्ट आदि शामिल रहे। भाजयुमो और विद्यार्थी परिषद ने नगर के डिप्टेश्वर मंदिर, बालेश्वर मंदिर, गोल्ज्यू मंदिर, कपिलेश्वर मंदिर, घटोत्कच्छ मंदिर, मल्लाढेश्वर मंदिर में माल्टा व अन्य प्रजाति के पौधे लगाए। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष गौरव पांडेय, सूरज बोहरा, ललित देउपा, शकंर जोशी, विकास गिरि, दीपा जोशी आदि शामिल रहे। ग्राम पंचायत चौड़ासेठी में ब्लाक प्रमुख रेखा देवी और पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद सिंह सामंत के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी कमल किशोर पांडेय, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह, एबीडीओ रमेश जोशी, जगदीश किरोला, ललित भट्ट, राकेश बोहरा आदि शामिल थे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

पौधरोपण कर प्रकृति को हरा भरा करने का लिया संकल्प
लोहाघाट (चंपावत)। हरेला पर्व पर लोहाघाट, पाटी, बाराकोट में पौधरोपण किया गया। लोगों ने प्रकृति के संरक्षण के लिए पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया। लोहाघाट में नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में रैन बसेरे पौधे लगाए। श्रीमती हीराभट्ट सरस्वती बालिका विद्यामंदिर में प्रधानाचार्या मुन्नी खड़ायत के नेतृत्व में तीन दिनी हरेला महोत्सव का शुभारंभ किया गया। यहां मयंक पुनेठा, चंद्रशेखर जोशी, सतीश पांडेय, दीपक जोशी, राजू गड़कोटी आदि मौजूद थे। जल निगम चंपावत के अधिकारियों ने कोयाटी पेयजल योजना के स्रोत में पौधरोपण किया। कालीकुमांऊ के रेंजर हेम चंद्र गहतोड़ी के नेतृत्व में कालाकोट वन पंचायत में पौधरोपण किया गया। आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में थाना परिसर व बाराकोट में पौधरोपण किया। अग्निशमन केंद्र लोहाघाट में एफएसओ श्याम बहादुर थापा के नेतृत्व में दमकल कर्मियों ने पौध रोपण किया। विकासखंड परिसर में सीनियर हॉटिकल्चर अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी के नेतृत्व में माल्टा, नींबू, कागजी नींबू आदि के पौधों का रोपण किया। आईटीबीपी के कमांडेंट बसंत कुमार नोगल के निर्देशन में हिमवीरों ने पौधे लगाए। (संवाद)

नगर के पार्कों में लगाए औषधीय पौधे
टनकपुर (चंपावत) । टनकपुर में भी हरेला पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। नगर पालिका परिसर में पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार की अगुवाई में पालिका परिसर, गांधी उद्यान, नेहरू पार्क, शास्त्री चौक, आंबेडकर पार्क, दीनदयाल पार्क और वार्ड दस के नवनिर्मित पार्क में औषधीय पौधे लगाए गए। सिविल न्यायालय में शारदा एवं बूम रेंज के सहयोग से पौध रोपण किया। सिविल जज रजनीश मोहन की अगुवाई में में हुए कार्यक्रम में रेंजर गुलाजार हुसैन, वन दरोगा मुनीष राणा, कमल गड़कोटी, एलडी गहतोड़ी आदि थे। ठा. एसएसआर जेएसआर राधेहरि राजकीय इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडिटों ने कै. एलडी तिवारी और सेकंड आफिसर एसएस राणा की अगुवाई में पौधे लगाए। अग्निशमन केंद्र में एफएसओ वंशनारायण यादव की अगुवाई में कर्मचारियों ने अग्निशमन केंद्र परिसर में पौधरोपण किया। भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल पार्क में पौधे लगाए। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया। राज्य कर विभाग कार्यालय परिसर में भी पौधे लगाए। यहां अधिवक्ता विजय चंद, राजेंद्र बिष्ट, हरीश लाल, सुरेश पंत, दीपक सिंह खाती आदि थे। हरेला क्लब ने कालाझाला गौसेवा आश्रम परिसर में एसडीएम हिमांशु कफल्टिया के नेतृत्व में ट्री गार्ड के साथ आम के 60 पौधे लगाए। अपनी धरोहर संस्था हरेला क्लब की महिला इकाई ने भी तहसील परिसर में तहसीलदार डॉ. ललित मोहन तिवारी, एनटी पिंकी आर्या, संस्था के धर्मेंद्र चंद व हरेला क्लब महिला इकाई अध्यक्ष सुमन वर्मा के नेतृत्व में पौधरोपण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed