{"_id":"597633cf4f1c1b1e198b45a8","slug":"hang-up-criminals","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोमबत्ती जलाकर गुड़िया को श्रद्धांजलि दी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोमबत्ती जलाकर गुड़िया को श्रद्धांजलि दी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
हत्यारोपियों को फांसी दो
- फोटो : अमर उजाला
चंपावत। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं सोमवार को सड़कों पर उतर आए। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के कोटखाई में एक पखवाड़े पूर्व दुराचार के बाद गुड़िया की हत्या के आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। मोमबत्ती जलाकर गुड़िया को श्रद्धांजलि भी दी। छात्र-छात्राओं ने गोरलचौड़ मैदान से जबर्दस्त नारेबाजी के बीच नगर के विभिन्न मार्गों से होकर रैली निकाली और हिमाचल पुलिस प्रशासन के रवैये की निंदा की।
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने जिला मुख्यालय के मोटर स्टेशन पर मोमबत्ती जलाकर गुड़िया को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कमल रावत के नेतृत्व में मल्लिकार्जुन, मॉडर्न, जीजीआईसी, बियरशिवा, यूनिवर्सल, विवेकानंद विद्या मंदिर, एबीसी आल्मामैटर आदि स्कूलों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
रैली के बाद मोटर स्टेशन में हुई जनसभा में छात्रों ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की राज्य सरकार दुष्कर्म और हत्या के आरोपियों को बचा रही है, वह बेहद निंदनीय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। रैली में राकेश रावत, हिमांशु पांडेय, जगदीश मेहरा, बसंत बल्लभ खर्कवाल, पारस महर, निर्मल कुमार, नीरज महर, ज्योति बोहरा, पिंकी, साक्षी, चंदा, शिवानी, गीतिका, श्वाति थापा, राहुल, आशीष आदि थे।
विज्ञापन