{"_id":"7ba146c0b1f37f1e1ec70ecc36c8f988","slug":"gurd-stray-from-forest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल से भटका घुरड़ जजी परिसर के नजदीक पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल से भटका घुरड़ जजी परिसर के नजदीक पहुंचा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 12 Feb 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को हिरण प्रजाति का घुरड़ जंगल से भटक गया। जंगल से भटकते हुए यह घुरड़ जिला जजी परिसर के नजदीक जा पहुंचा। बाद में वन विभाग की टीम ने इसे पकड़ कर सकुशल क्रांतेश्वर जंगल को भेज दिया।
विज्ञापन
वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन टम्टा ने बताया कि शुक्रवार पूर्वान्ह कुछ लोगों ने जजी परिसर के नजदीक घुरड़ का भागते देखा। लोगों ने इसे पकड़ने का प्रयास किया। कुछ लोग इसे पकड़ने में सफल भी रहे, मगर यह फिर चकमा देकर भाग गया। बाद में एडवोकेट गुणानंद थ्वाल ने घुरड़ की जानकारी वन विभाग को दी।
विज्ञापन
वन क्षेत्राधिकारी टम्टा ने बताया कि विभागीय टीम ने घुरड़ को पकड़ कर पश्चिमी क्रांतेश्वर के जंगलों में पहुंचाया। विभाग का कहना है कि यह घुरड़ मायावती क्षेत्र के जंगल से भटक कर यहां पहुंचा हो सकता है। वन घुरड़ पूरी तरह स्वस्थ था। करीब छह साल की उम्र वाला यह घुरड़ नर था।
विज्ञापन
