फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   GRP-RPF in Tanakpur

टनकपुर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था होगी चाक-चौबंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
GRP-RPF in Tanakpur
टनकपुर रेलवे स्टेशन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निरीक्षण करते सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी। (व - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। यहां से ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद अब रेलवे स्टेशन की सुरक्षा को लेकर कवायद शुरू हो गई है। बुधवार को आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट प्रमोद कुमार की अगुवाई में आरपीएफ, जीआरपी, पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने बैठक कर स्टेशन की चाक-चौबंद सुरक्षा का खाका तैयार किया है। उन्होंने स्टेशन परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा के हर एंगल का अवलोकन भी किया।
विज्ञापन

इज्जतनगर मंडल बरेली से आए आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट ने बैठक से पहले रेलवे आरपीएफ, जीआरपी, पुलिस और खुफिया विभाग के अधिकारियों के साथ स्टेशन परिसर का निरीक्षण कर हर उस जगह को चिह्नित किया जो सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील है। बताया कि रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है।
विज्ञापन

इसके तहत जरूरी स्थानों पर सीसी कैमरे, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, जरूरी रास्तों पर सुरक्षा के उपाय और अनावश्यक रूप से खुले रास्तों को बंद कर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में तहसीलदार डॉ. ललित मोहन तिवारी, हरिद्वार से आए जीआरपी के निरीक्षक टीएस राना, जीआरपी काठगोदाम थाना प्रभारी अशोक कुमार, बनबसा थानाध्यक्ष धर्मवीर सोलंकी, टनकपुर थाना प्रभारी जसवीर सिंह चौहान, आरपीएफ के बरेली से आए दुर्गेश कुमार, आरपीएफ के टनकपुर चौकी प्रभारी दीपक डागर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed